The Lallantop

गैलक्सी अपार्टमेंट पर हमले के बाद पहली बार सलमान के परिवार ने तोड़ी चुप्पी

Arbaaz Khan ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि Salman Khan के हवाले से लोग कुछ भी बयान दे रहे हैं. उन्हें गंभीरता से ना लिया जाए.

Advertisement
post-main-image
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

बीती 14 अप्रैल की सुबह Salman Khan के घर Galaxy Apartment के बाहर दो लोगों के गोलीबारी की. मुंबई पुलिस ने बताया कि वो लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के आदमी थे. बाद में लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए इस हमले की ज़िम्मेदारी भी ली. इस हमले के बाद मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स छपी. वहां सलमान के करीबी लोगों की ओर से दावे किए गए. कि सलमान इस हमले से डरे नहीं, उन्हें बस अपने परिवार की चिंता है. ऐसी खबरों के बीच अब अरबाज़ खान ने एक लंबा-चौड़ा स्टेटमेंट रिलीज़ किया है. अरबाज़ ने कहा कि ऐसे सभी बयान गलत हैं. उनका परिवार इस घटना से अप्रभावित नहीं रहा है. 

Advertisement

अरबाज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा:    

सलीम खान परिवार के निवास स्थान गैलेक्सी अपार्टमेंट में मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की हालिया घटना बहुत परेशान करने वाली है. इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है. दुर्भाग्य से हमारे परिवार के करीबी होने का दावा करने वाले और प्रवक्ता होने का दिखावा करने वाले कुछ लोग मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट है और इससे हमारा परिवार अप्रभावित है. ये सच नहीं है और इन विचारों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. इस घटना को लेकर सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है. इस समय हमारा परिवार इस घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है. हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करेंगे. आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद.

Advertisement

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की. उन्होंने मुंबई पुलिस के कमिशनर से सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने सलमान को तीन चीज़ें करने से मना किया है. वो बाहर निकलकर साइकिल नहीं चला सकते. ना ही वो अपने फैन्स के साथ मीट एंड ग्रीट जैसा कोई इवेंट रख सकते हैं. साथ ही वो पब्लिक में भी नहीं निकलेंगे. यानी उनके फैन्स कुछ समय के लिए सलमान को गैलक्सी अपार्टमेंट की बाल्कनी में नहीं देख पाएंगे. 

बता दें कि लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई सलमान को धमकी दे रहा है. सलमान के मैनेजर को एक धमकी भरा लेटर भी भेजा गया था. उसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी.        

 

Advertisement

वीडियो: सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के आरोपी CCTV में दिखे

Advertisement