The Lallantop

सलमान खान के 'बिग बॉस 19' की थीम, फॉर्मेट और कंटेस्टेंट का पूरा लेखा-जोखा जान लीजिए

सलमान खान का 'बिग बॉस 19' शो इस बार टीवी पर पहले आएगा. इसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी' को प्रीमियर किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'बिग बॉस 19' इस बार अगस्त से शुरू हो सकता है.

Salman Khan का फेमस रिएलिटी शो Bigg Boss का ये 19वां सीज़न होगा. जिसको लेकर बज़ बनना शुरू हो चुका है. शो की थीम, कंटेस्टेंट और फॉर्मेट को लेकर भी खबरें आने लगी हैं. इंडिया के इस सबसे लंबे चलने वाले रियलिटी शो की अलग ही फैन फॉलोइंग है. इसलिए हर साल मेकर्स कुछ नया थीम लाने की कोशिश करते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस सीज़न की थीम और फॉर्मेट के बारे में क्या रिपोर्ट्स आ रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस साल जुलाई में 'बिग बॉस 19' के प्रोमो के लिए शूटिंग करेंगे. इसे अगस्त से टीवी पर प्रीमियर किया जाएगा. आने वाले हफ्तों में मेकर्स इस शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं. खबर ये भी है कि इस बाद टीवी पर 'बिग बॉस' पहले शुरू हो जाएगा. उसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी' शुरू होगा.

इस बार 'बिग बॉस 19' की थीम होगी - रिवाइंड. सोर्स के हवाले से एक्सप्रेस ने बताया कि शो के कई सारे फीचर्स में बदलाव किए जाएंगे. बहुत सारे फॉर्मेट्स भी बदले जाएंगे. जैसे पिछले सीज़न में सीक्रेट रूम था, जहां नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट अलग-थलग हो जाते थे, दूसरे रूम से गेम देखा करते थे. इस सीज़न में भी शायद कंटेस्टेंट्स के पास नॉमिनेट करने की शक्ति नहीं होगी. वो जनता के वोट्स पर निर्भर करेगा.

Advertisement

कौन-कौन हो सकता है कंटेस्टेंट

वैसे तो अभी तक 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. मगर खबरें चल रही हैं कि इस सीज़न में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, मिस्टर फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं. बताया तो ये भी जा रहा है कि इस बार शो में ममता कुलकर्णी भी शामिल हो सकती हैं. हालांकि ये संभावित लिस्ट है. अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की गलवान वैली क्लैश फिल्म पर अपूर्व लाखिया ने बड़ा हिंट दिया

Advertisement

Advertisement