फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इसके प्रोमोशन में जुट गए हैं. अक्षय इंस्टाग्राम पर #Selfiee नाम से ट्रेंड चला रहे हैं. उन्होंने एक डांस चैलेंज के साथ इस हैशटैग का सिलसिला शुरू किया है. अक्षय कुमार ने ‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर कई रील्स शेयर किए हैं. इसमें अक्षय के साथ अब सलमान खान (Salman Khan) ने भी डांस किया है.
सलमान अक्षय के साथ उनके पुराने गाने पर जमकर नाचे, वीडियो देखकर 90s में पहुंच जाएंगे
टाइगर श्रॉफ और इमरान हाशमी के साथ भी किया डांस.
.webp?width=360)

‘सेल्फी’ के प्रमोशन के लिए अक्षय ने अपनी साल 1994 की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के गाने के रीमेक ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस वीडियो शेयर किया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षय ने कैप्शन लिखा,
“जब ‘मैं खिलाड़ी’ गाने ने सलमान खान की इमैजिनेशन को कैप्चर किया, उन्होंने सेकेंडों में गाने के बीट्स पकड़ लिए. फिर क्या भाई, बस धूम मचाई.”
वीडियो के शुरुआती कुछ सेकेंड्स में अक्षय और सलमान एक वीडियो देखते हुए दिख रहे हैं. वीडियो टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार का है. जिसमें दोनों ‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं. सलमान वीडियो देखते ही ग्रूव में आ जाते हैं. फिर क्या, दोनों गाने पर झूमना शुरू कर देते हैं. एकदम स्टेप बाय स्टेप. वीडियो का मज़ा यहां लीजिए.
‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के गाने के रीमेक ‘मैं खिलाड़ी’ पर अक्षय ने इससे पहले भी कई वीडियो शेयर किए. टाइगर श्रॉफ के साथ शेयर किए वीडियो में अक्षय ने लिखा,
“टाइगर श्रॉफ ने ‘मैं खिलाड़ी’ गाना मेरे साथ प्ले किया और फिर ये हुआ. आप भी अपने बेस्टी के साथ ‘मैं खिलाड़ी’ पर रील बनाएं. मैं रीपोस्ट करूंगा.”
फिल्म ‘बड़े मियां छोटी मियां’ का रीमेक बनने वाला है. उसमें अक्षय और टाइगर साथ नज़र आने वाले हैं.
‘सेल्फी’ के प्रमोशन के लिए अक्षय ने मूवी में को-स्टार इमरान हाशमी के साथ भी एक रील शेयर की. इसमें उनके साथ एक एयर हॉस्टेस भी नज़र आईं. इस वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा,
“जब तक फ्लाइट के कैप्टन को क्लीयरेंस दी जाती, हम ने मौके पे चौका मार दिया. और एयर हॉस्टेस की मदद से ‘मैं खिलाड़ी’ पर रील बना डाली. क्या आपने अपनी रील बनाई?”
अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ भी ‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर एक डांस वीडियो अपलोड किया था.
# 'सेल्फी' मलयालम फिल्म का रीमेक है'सेल्फी' 2019 में आई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामुडु मुख्य भूमिकाओं में थे. पृथ्वीराज सुपरस्टार बने थे और सूरज वेंजरामुडु फैन. 'सेल्फी' में पृथ्वीराज वाले रोल में अक्षय कुमार हैं और सूरज वाले रोल में इमरान हाशमी.
'सेल्फी' की कहानी एक सुपरस्टार और उसके फैन की है. इसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. दरअसल, ओम प्रकाश और उसका बेटा सुपरस्टार विजय के फैन हैं. उनका सपना है कि वो विजय के साथ एक सेल्फी ले सकें. वो किसी भी कीमत पर उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं. उनके सामने एक सुनहरा मौका आता है. ओम प्रकाश जो कि RTO यानी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर है. उसे पता चलता है कि उसके आइडल के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. उसे लगता है कि वो विजय का लाइसेंस बनवाकर सेल्फी पा सकता है. पर एक बहुत बड़ी गलतफ़हमी हो जाती है. सुपरस्टार और सुपरफैन एक दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं. यहीं से 'सेल्फी' बन जाती है सुपरस्टार बनाम सुपरफैन मूवी. ओम प्रकाश अपने बेटे को ये प्रूव करने में लग जाता है कि विजय नहीं बल्कि वो उसका असली हीरो है. ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान वाले सिद्धार्थ आनंद और पुष्पा वाले प्रभास, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बना रहे हैं






















