The Lallantop

आसिम रियाज़ की बदतमीज़ी पर भड़के रोहित शेट्टी, बोले- 'सुन ले, वरना उठा के पटक दूंगा'

Khatron Ke Khiladi 14 में Asim Riaz के बड़बोलेपन से नाराज़ हुए Rohit Shetty. शो से भी निकाल दिया.

Advertisement
post-main-image
आसिम ने 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को जूता फेंककर मारा.

टीवी रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 14 शुरू हो गया है. इसे Rohit Shetty होस्ट कर रहे हैं. शुरुआत काफी हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ हुआ है. रोहित, शो के कंटेस्टेंट Asim Riaz की बद्तमीज़ी और बड़बोलेपन से नाराज़ हो गए. उन्होंने आसिम को हिदायत दी कि वो चुप हो जाएं, वरना उठाकर पटक दिए जाएंगे. आसिम की इस हरकत की वजह से उन्हें शो से निकाल बाहर किया गया है. आसिम ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को लूजर्स बोल दिया. साथ ही खुद को शो का हीरो बता डाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, इस पूरे मसले की शुरुआत एक टास्क से शुरू हुई थी. इसमें आसिम को आशीष मेहरोत्रा ​​और नियति फतनानी के साथ झूले पर खड़े होकर एक लटकते तख्ते से झंडे हटाने थे. उन्हें पांच झंडे इकट्ठे करने थे. ये टास्क तीनों लोगों को करना था. लेकिन जो दो कंटेस्टेंट सबसे अच्छा परफॉर्म करेंगे, वो एलिमेशन से बच जाएंगे. इस टास्क को आशीष और नियति ने पूरा किया और आसिम नहीं कर पाए. इस टास्क में फेल होने के बाद आसिम शो की टीम पर आरोप लगाने लगे. उन्होंने कहा,

Advertisement

“ये टास्क तुम लोग मेरे सामने करो. मैं तुमसे एक रुपए नहीं लूंगा. अगर तुमने तुमने ये कर दिया, मैं एक रुपया नहीं लूंगा. कैमरा चालू है.”

इसके बाद जब रोहित ने आसिम से उनके बयान के बारे में पूछा, आसिम ने कहा कि ये टास्क करना नामुमकिन है. रोहित ने आसिम को गलत साबित करने के लिए, रिहर्सल का वीडियो दिखाया. जिसमें टीम उस टास्क को सभी सेफ्टी के साथ परफॉर्म कर रही थी. रोहित ने ये भी बताया कि सारे टास्क पहले टीम करती है. वो सभी सेफ्टीज़ का ध्यान रखते हैं, तब कंटेस्टेंट को करने के लिए कहा जाता है.

Advertisement

इस वीडियो को दिखाने के बाद रोहित ने आसिम से पूछा कि अब वो क्या बहाना बनाएंगे. इस पर आसिम ने कहा कि वो वीडियो देखने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. इतने में रोहित शेट्टी ने गुस्से में आसिम से कहा, 

"कल भी तूने बहुत बकवास की. सुन मेरी बात, सुन ले वरना मैं उठा के यहीं पटक दूंगा. ऐसे मेरे से बद्तमीजी नहीं करना."

आसिम कुछ देर बाद रोहित के पास जाने लगे. कंटेस्टेंट अभिषेक ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया, तब आसिम ने चिल्लाते हुए कहा, 

"मेरे साथ बकवास मत करो. मैं 31 साल का हूं. 15 साल से इंडस्ट्री में हूं. किसके बारे में बात कर रहे हो? तुम अभी फेमस हुए हो."

आसिम को शो की टीम ने शांत करने की कोशिश की. लेकिन वो उन लोगों पर भड़क गए और बोले, 

"जो पैसे तुम मुझे दे रहे हो, उसका तीन गुना कमाता हूं. मेरे पास बहुत पैसा है, तुम लोग सोच भी नहीं सकते. मैं 6 महीने में 4 कार बदल चुका हूं. तुम ये सोचते हो कि मुझे पैसे चाहिए? मैं यहां सिर्फ अपने फैन्स के लिए हूं. ना कि इन लूज़र्स के लिए."

आसिम के मुंह से लूज़र्स शब्द सुनते ही अभिषेक भी गु्स्से में आ गए. जिसके बाद आसिम ने उन पर जूते से हमला किया. इसके बाद आसिम ने कहा,

 "इंटरनेट पर तुम जो बज़ देख रहे हो, वो सिर्फ मेरी वजह से है, समझे. क्योंकि मैं चार साल बाद किसी शो में आया हूं. अगर मैं 10 साल बाद भी आता, तब भी यही बज़ रहता. नहीं तो ये आते-जाते, पता नहीं चलता."

आसिम के बर्ताव को देखते हुए रोहित ने उन्हें शो से निकाल दिया. उनके इस बर्ताव पर रोहित ने कहा, 

"मैं पिछले 10 सालों से शो को होस्ट कर रहा हूं. करीब 150-200 कंटेस्टेंट आके गए होंगे. कई बार मैंने डांटा भी है. उनका अपना एक पॉइंट ऑफ व्यू रहा है. मगर आज जो हुआ, वो कभी नहीं हुआ. ये मेरे लिए हैरान करने वाला था. मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. लेकिन वो अब इस शो में आगे नहीं रहेंगे. उनका एक नज़रिया है, जिसका मैं सम्मान करता हूं. वो बहुत यंग हैं और भगवान उन्हें तरक्की दें."

आसिम रियाज़ ‘बिग बॉस 14’ से चर्चा में आए थे. ये सीज़न सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता. आसिम दूसरे नंबर पर रहे. इस शो में भी दूसरे कंटेस्टेंट्स के प्रति उनका रवैया ऐसा ही था. हालांकि खतरों के खिलाड़ी से निकाले जाने के बाद आसिम के भाई उमर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. आसिम रियाज़ ने अब तक इस मसले पर कुछ नहीं कहा है.

 

वीडियो: हॉलीवुड जैसी एक्शन फिल्म बनाने को तैयार हैं रोहित शेट्टी? कितने करोड़ लगेंगे खुद बता दिया

Advertisement