The Lallantop

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की शूटिंग अब किस वजह से रुकी?

ऋषभ शेट्टी के 'कांतारा चैप्टर वन' के सेट पर पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है. जिसकी वजह से पहले ही शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी.

Advertisement
post-main-image
'कांतारा चैप्टर वन', 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल है.

Rishab Shetty की फिल्म Kantara Chapter 1 की किस्मत कुछ ठीक नहीं लग रही. तभी तो पहले सेट के एक क्रू मेंम्बर्स की मौत की वजह से ये फिल्म चर्चा में आई. फिर बीते दिनों सेट पर ही एक और टीम मेंम्बर की डेथ हुई. अब खबर आ रही है कि क्रू मेम्बर से भरी हुई एक नाव नदी में पलट गई. जिसकी वजह से फिर से 'कांतारा चैप्टर वन' की शूटिंग को रोक दिया गया है. क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ शेट्टी और उनके साथ 'कांतारा चैप्टर वन' के करीब 30 क्रू मेम्बर्स कर्नाटक के वाराही नदी के ऊपर एक नाव पर सवाल थे. फिर अचानक से ये नाव पलट गई. हालांकि, किसी भी क्रू मेम्बर या ऋषभ को किसी भी तरह की चोट आने की कोई खबर नहीं है. अभी तक इस दुर्घटना के पीछे की वजह का भी कोई पता नहीं चल पाया है. नाव पर सवाल सभी लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकाल लिया गया है. फिल्म से जुड़े उपकरण और कैमरे को इससे नुकसान ज़रूर पहुंचा है.

घटना के तुरंत बाद नज़दीकी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और फिलहाल मामले की जांच चल रही है. अभी तक पूरी तरह से इस चीज़ का आंकलन नहीं लगाया जा सकता है कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है. न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक क्रू के एक सीनियर मेंम्बर ने बताया, नाव पलटने से सभी घबरा गए. मगर सभी बाहर निकलने में कामयाब रहे.

Advertisement

कुछ ही वक्त पहले 'कांतारा चैप्टर वन' का शूट कर्नाटक के कोल्लूर में चल रहा था. इसी बाच फिल्म के सेट से एक बड़े हादसे की खबर आई. बताया गया कि शूट के दौरान नदी में डूबने से एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई है. ये फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ कोई पहला हादसा नहीं था.इससे पहले भी जूनियर आर्टिस्ट से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. कुल मिलाकर 'कांतारा चैप्टर वन' की शूटिंग में लगातार रोड़े आ रहे हैं.

इसी चक्कर में खबर आई कि 'कांतारा चैप्टर वन' पोस्टपोन हो सकती है. मगर मेकर्स ने सारी खबरों को गलत बताया है. साथ ही कहा है कि पिक्चर गांधी जयंती वाले हफ्ते में ही रिलीज़ होगी. इसे पोस्टपोन नहीं किया जा रहा है. मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसका क्लाइमैक्स सीन फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक 'कांतारा चैप्टर वन' के क्लाइमैक्स सीन के लिए मेकर्स ने 500 प्रोफेशनल फाइटर्स हायर किए थे. जिनके साथ मिलकर एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हुई है.

वैसे बहुत कम ही ऐसे सीक्वल्स हुए हैं जिन्होंने फिल्म के पहले पार्ट की लेगेसी को मेंटेन किया है. अब देखना होगा 'कांतारा चैप्टर वन', 'कांतारा' जैसा प्रभाव छोड़ती है या नहीं.

Advertisement

वीडियो: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा:चैप्टर 1' में जूनियर एनटीआर भी होेंगे

Advertisement