The Lallantop

कांतारा 2 का शूट कब से शुरू होगा, पता चल गया

कांतारा 2 की कहानी का हिंट भी मिल गया है.

Advertisement
post-main-image
कांतारा 2 पैन इंडिया फ़िल्म होने वाली है

ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म 'कांतारा' पहले कन्नड़ा में रिलीज़ हुई थी. पर इसकी लोकप्रियता यहीं तक सीमित नहीं रही. इसने पूरे देश में तहलका मचाया. हिंदी पट्टी की आडियन्स ने तो इसे ऐसा सिर पर बिठाया कि मेकर्स फ़िल्म को हिंदी में रिलीज़ करने पर मजबूर हो गए. खैर, जो भी था फ़िल्म ने धुआं-धुआं किया. अब ऋषभ शेट्टी कांतारा युनिवर्स को विस्तार देने की कोशिश में हैं. कहने का मतलब है कि इसका सीक्वल बनने जा रहा है. पर ये सीक्वल पहले पार्ट के अंत में शिव के गायब होने के बाद के बारे में नहीं होने जा रहा है, बल्कि अतीत की घटनाओं पर बेस्ड होने वाला है. इसकी डेडलाइन के बारे में बात करते हुए होम्बाले फ़िल्म्स के विजय किरागंदूर ने इस बात को कन्फर्म किया है कि ऋषभ 'कांतारा-2' की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. ये सीक्वल ना होकर प्रीक्वल होगा. यानी कहानी पहले भाग से आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि इसके पीछे की कहानी कहेगी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विजय ने कहा है:

ऋषभ अभी स्टोरी लिख रहे हैं. वो इसकी रिसर्च के सिलसिले में कोस्टल कर्नाटक के जंगलों में अपने राइटिंग पार्टनर्स के साथ गए हैं.

Advertisement

आगे उन्होंने ये भी खुलासा किया कि फ़िल्म जून तक फ्लोर पर आ जाएगी क्योंकि ऋषभ इसे मानसून के दौरान शूट करना चाहते हैं. कांतारा 2 पैन इंडिया फ़िल्म होगी. होम्बाले फ़िल्म्स का अगले पाँच साल में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर 3000 करोड़ खर्च करने का प्लान है.

विजय ने आगे कहा:

'कांतारा' एक बड़ी सक्सेस थी. इसलिए हम आगे जो भी करें, वो भी बड़ा होना चाहिए क्योंकि लोगों को इससे बहुत ज़्यादा उम्मीद है. हम कुछ और लोगों को फ़िल्म में कास्ट करेंगे, पर वो पहली फ़िल्म की ही तरह होंगे.

Advertisement

कांतारा को सिर्फ़ 16 करोड़ में बनाया गया था. पर इसने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़ के से भी ज़्यादा. इस फिल्म की खूबी इसकी स्टोरी टेलिंग है. रीमेक और ऐडप्टैशन के दौर में हमें एक ऐसी कहानी देखने को मिलती है जो बहुत ही लोकल है और लोगों से ज़हनी तौर पर जुड़ी हुई है. बहुत ही रिच कल्चर और हेरिटेज को दर्शाया गया है. बहुत कलरफुल क्लोज़-अप्स हैं और इन सबसे अद्भुत विजुअल एक्सपीरियंस बनता है. ऐसे कई सीन्स हैं, जिनमे रोंगटे खड़े हो जाते है. फ़िल्म आपको दिखती है कि ऋषभ शेट्टी ने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी है. इसे होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है. संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है और एक्शन को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रम मोर द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है.

वीडियो: कांतारा वाले ऋषभ शेट्टी ने बताया कि किस मामले में उनकी फिल्म ने KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement