The Lallantop

'हीरामंडी' में शर्मिन की आलोचना पर बोलीं ऋचा चड्ढा, "काम पसंद और नापसंद करना दर्शकों का अधिकार है"

Sanjay Leela Bhansali की Heeramandi में आलमज़ेब का रोल करने वाली Sharmin Segal की एक्टिंग को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अब उस पर Richa Chadha ने बात की है.

Advertisement
post-main-image
शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की बहन बेला भंसाली सहगल की बिटिया हैं. यानी वो भंसाली की भांजी हुईं.

Sanjay Leela Bhansali की पहली वेब सीरीज़ Heeramandi नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है. सीरीज़ को कुछ खास पसंद नहीं किया गया. हालांकि एक्टर्स के काम की तारीफ हुई. लेकिन इस सीरीज़ में ‘आलमज़ेब’ का किरदार निभाने वाली Sharmin Segal की सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग हो रही हैं. इसकी वजह सीरीज़ में उनकी एक्टिंग बताई जा रही है. शर्मिन, डायरेक्टर संजय की संबंधी हैं. लोग इस बात को लेकर भी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं. अब इन सब मसलों पर उनकी को-स्टार Richa Chadha ने बात की है. ऋचा ने सीरीज़ में लज्जो का रोल किया है. 

Advertisement

शर्मिन की ट्रोलिंग पर ऋचा चड्ढा ने पिंकविला से बातचीत की है. इसमें उन्होंने कहा, 

"मुझे सच में लगता है कि ये दर्शकों का अधिकार है. ये विशेषाधिकार सिर्फ दर्शकों के पास ही है कि वो किसी शो को पसंद या नापसंद कर सकें. आपको शो में एक कलाकार की परफॉर्मेंस पसंद है. लेकिन दूसरे की परफॉर्मेंस नहीं पसंद. हालांकि ट्रोल्स को ये ध्यान रखना चाहिए कि उनकी इन हरकतों से किसी को नुकसान नहीं पहुंचे. लेकिन आज के सोशल मीडिया के ज़माने में उल्टा हो गया है. ट्रोल करने के लिए जब मीम बनने शुरू हो जाते हैं, तो किसी को भी बुरा लगेगा. हमें भी निर्दयी नहीं होना चाहिए. क्योंकि ये पलटकर आपके साथ भी हो सकता है."

Advertisement

पिछले दिनों अदिति राव हैदरी में भी शर्मिन के समर्थन में बात की थी. उन्होंने कहा था,

 “देखिए ये सरासर गलत है. हर बात को कहने का सलीका होता है. आप किसी को भी पसंद या नापसंद कर सकते हैं. लेकिन ट्रोल करना बिल्कुल गलत है. ये एक ओछी हरकत है.”

हीरामंडी के लिए भंसाली ने 14 साल मेहनत की

Advertisement

'हीरामंडी' को भंसाली अपने करियर का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे हैं. वो पिछले 14 साल से इस पर मेहनत कर रहे थे. उनका वो सपना अब जाकर साकार हो पाया. हालांकि सीरीज़ को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितना इसका बज़ और मेकर्स को उम्मीद थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज को बनाने में करीब 200 करोड़ रुपए लागत आई है. अगर व्यूअरशिप की बात करें, तो ‘हीरामंडी’ ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स के सभी नॉन-इंग्लिश शोज़ को पीछे छोड़ दिया था. इसमें कपिल शर्मा का शो भी शामिल था. ‘हीरामंडी’ में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, ताहा शाह और शर्मिन सहगल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' को लेकर पाकिस्तान इतना भड़क क्यों रहा है?

Advertisement