The Lallantop

"गुटखासन" - योग करते हुए रवि किशन ने मुंह चलाया और इंटरनेट पर भयंकर ट्रोल हो गए!

रवि किशन गोरखपुर में लोगों को योग और हेल्थ के प्रति जागरूक करने पहुंचे थे.

Advertisement
post-main-image
रवि किशन गोरखपुर से भाजपा सांसद है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रavi किशन ने गोरखपुर में आयोजित योग सेशन में जनता के बीच कई योगासन किए और उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे कथित रूप से गुटखा चबा रहे हैं।
  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर लोगों ने रवि किशन के योग करते हुए मुंह चलाने वाली वीडियो को देखकर आरोप लगाया कि वह गुटखा चबा रहे हैं, जिससे ट्रोलिंग हुई।
  • इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं और रवि किशन काफ़ी चर्चा में आ गए हैं, जबकि वे आगामी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए भी तैयार हैं।

एक्टर से पॉलिटिशियन बने Ravi Kishan अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. कभी अपने बयानों के लिए, तो कभी मीम्स की वजह से. पिछले दिनों वो एक बार फिर वायरल हो गए और वो भी योग करते हुए. लोगों का दावा है कि वो वीडियो में प्राणायम करते हुए गुटखा चबा रहे हैं. जनता ने तो इस प्रोसेस को 'गुटखासन' तक कहना शुरू कर दिया है.

Advertisement

हाल ही में रवि किशन के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक योग सेशन रखा गया था. सांसद होने के नाते रवि खुद भी वहां पहुंचे. आम लोगों के बीच उन्होंने कई आसन किए. मगर उनकी क्लिप अलग कारण से वायरल हो गई . दरअसल, वीडियो में वो योग करते हुए मुंह चलाते नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि वो कुछ और नहीं बल्कि गुटखा चबा रहे हैं. इस बात के लिए उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है.

Advertisement

एक ने लिखा,

"फेस योग है. गुटखा चबा रहे हैं ताकि मसूड़ों की स्ट्रेचिंग हो और उसे आराम मिले."

ravi kishan
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

Advertisement

"माननीय सांसद रवि किशन जी ऑक्सीजन चबाते हुए योग कर रहे हैं. अब कुछ आलोचक कहेंगे कि वो गुटखा खाए हुए हैं."

ravi kishan
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने इस प्रोसेस का नामकरण करते हुए लिखा,

"गुटखासन कर रहे होंगे."

ravi kishan
यूजर का कमेंट.

चौथे यूजर ने गुटखा के आरोप को गलत बताते हुए कमेंट किया,

"गुटखा नहीं, खैनी खाया है."

ravi kishan
यूजर का कमेंट.

पांचवें ने दावा किया,

"ये पीछे मुड़कर जगह ढूंढ रहे हैं पक्का कि कहां थूकूँ."

ravi kishan
यूजर का कमेंट.

कुलमिलाकर, रवि किशन जाने-अनजाने एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं. हालांकि उनसे बेहतर ये कोई नहीं बता सकता कि वो योग करते हुए अपना मुंह चला क्यों रहे थे. जहां तक काम की बात है, पॉलिटिक्स के अलावा वो लगातार मूवीज़-सीरीज़ भी कर रहे हैं. कुछ समय पहले 'मामला लीगल है सीजन 2' में उनके काम की काफी तारीफ़ हुई थी. हाल ही में माधुरी दीक्षित स्टारर 'मां-बहन' में भी लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया. जल्द ही वो अजय देवगन की 'धमाल 4' में एक समुद्री लुटेरे के रोल में नजर आएंगे. ये मूवी 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: रवि किशन इंटरव्यू: खेसारी लाल का जिक्र आते ही अधर्मी किसे कह गए BJP सासंद?

Advertisement