The Lallantop

‘हमके लगऽला ई स्पेन, तुम आंख का अंधा…’, रवि किशन के इस भाषण पर CM योगी भी हंस दिए

गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल है. गोरखपुर में नए कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम में रवि किशन ने भोजपुरी अंदाज में अपने शहर की तुलना स्पेन से कर दी. इसके बाद उन्होंने विरोधियों पर भी तंज कस दिया.

Advertisement
post-main-image
रवि किशन के भाषण पर योगी आदित्यनाथ भी हंस पड़े. (PHOTO- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने नए कल्याण मंडपम के उद्घाटन के दौरान भोजपुरी में भाषण देते हुए गोरखपुर को 'स्पेन' बताया और विरोधियों को 'आंख के अंधे' कहा, जो इंटरनेट पर वायरल हुआ।
  • रवि किशन की यह स्पीच ऐसे समय में आई जब वह कई बार विवादित और वायरल बयान दे चुके हैं, जिनमें पिछले विद्युत शवदाह गृह उद्घाटन का वीडियो भी शामिल है, जिससे ध्यान आकर्षित हुआ।
  • इस भाषण के वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रिया आई, तथा आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों में रवि किशन के भाषणों और बयानों पर और भी निगरानी की संभावना बनी।

गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन एक बार फिर चर्चा में हैं. कभी बेबाक भाषणों तो कभी किसी पॉडकास्ट में अपनी अलग तरह की मोटिवेशनल बातों को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते ही हैं. इस बार गोरखपुर में दिए अपने भाषण के कारण वायरल हो रहे हैं. इस भाषण के दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. अपनी स्पीच में रवि किशन ने बहुत ज्यादा जोर देकर कहा कि उनको गोरखपुर स्पेन लगता है लेकिन उनके विरोधियों को ये सब नहीं दिखता तो वह क्या करें. वो ‘आंख से अंधे’ हैं.

Advertisement

हालांकि, इससे पहले भी वो गोरखपुर को स्पेन बोल चुके हैं. लेकिन इस बार जिस अंदाज में उन्होंने भाषण दिया, वो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. उनकी स्पीच ऐसी थी कि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके साथ बैठे कई नेता भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

भोजपुरिया अंदाज में समझाया

रविकिशन का ये भाषण गोरखपुर का है. यहां सीएम योगी समेत कई और बड़े नेता भी मौजूद थे. मौका था बशारतपुर, गोरखपुर में नए बने कल्याण मंडपम के उद्घाटन का. अब रवि किशन गोरखपुर के सांसद भी हैं. लिहाजा इस मौके पर उनका भाषण भी हुआ. भाषण के दौरान रवि किशन ने भोजपुरी में कहा,

Advertisement

हमके लगऽला ई (गोरखपुर) स्पेन. हमके लगऽला कि ई अद्भुत जगह हऽ. हमके ई स्मार्ट सिटी लगऽला. काहे कि हम सब जगह देखले हई. मुझे लगता है. अब तुम आंख का अंधा है तो हम क्या करें.

(मुझे लगता है ये (गोरखपुर) स्पेन है. मुझे लगता है कि ये अद्भुत जगह है. मुझे ये स्मार्ट सिटी लगता है. क्योंकि मैंने हर जगह देखी है. अब तुम (विरोधियों) आंख के अंधे हो तो इसमें मैं क्या करुं.)

पहले भी वायरल बयान देते रहे हैं रवि किशन 

रविकिशन दरअसल ये समझा रहे थे कि उन्हें उनके शहर यानी गोरखपुर पर कितना गर्व है. उन्हें इस बात का गर्व है. लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब रवि किशन वायरल हो रहे हैं. पहले भी वो ऐसे बयान देते रहे हैं. एक विद्युत यानी बिजली वाले शवदाह गृह के उद्घाटन के दौरान भी उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. तब उन्होंने कहा था,

राप्ती घाट पर पहले क्या होता था, सबको पता है. सुबह सुबह लोग यहां आ जाते थे. लेकिन अब यहां जो माहौल बना है. यहां अगर आपकी मृत्यु होती है तो आप डायरेक्ट स्वर्ग में जाएंगे. यहां जब आप जलाए जाओगे. कितना आनंद आएगा यहां जलने में. अत्याधुनिक है एकदम और इलेक्ट्रिक वाला है. इसलिए फूंकाई में टाइम ना लगी. डायरेक्ट स्वर्ग जइबा.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: "गुटखासन" - योग करते हुए रवि किशन ने मुंह चलाया और इंटरनेट पर भयंकर ट्रोल हो गए!)

इस बयान के बाद वहां बैठे सीएम योगी भी ठहाके मारकर हंस पड़े. और हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में भी रवि किशन का दिया हुआ मोटिवेशनल ज्ञान, इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था.

वीडियो: रवि किशन अब संसद में वो मुद्दा उठाएंगे जिसकी वजह से भोजपुरी की इमेज खराब हो रही है

Advertisement