The Lallantop

रत्ना पाठक शाह ने गुरु दत्त और बिमल रॉय की फिल्मों को अपमानजनक बताया!

Ratna Pathak Shah ने फिल्मों में महिलाओं को अच्छे किरदार नहीं मिलने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सेंसटिव फिल्ममेकर होकर भी Guru Dutt और Bimal Roy की फिल्मोें में महिला किरदारों के साथ यही हुआ.

Advertisement
post-main-image
फिल्मों में महिलाएं हमेंशा पुरुषों के कदमों में दिखाई जाती थीं- रत्ना पाठक शाह

Kaagaz Ke Phool, Pyaasa और Sailaab जैसी फिल्मों के लिए गुरु दत्त ( Guru Dutt) आज भी मशहूर हैं.  अब उनकी फिल्मों पर रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) ने बयान दिया है. दरअसल रत्ना ने अपनी एक बातचीत में कहा कि पुरानी फिल्में दिलों में ज़्यादा जगह बना सकती थीं. लेकिन वे महत्वाकांक्षा की वजह से सीमित ही रह गईं. उन्होंने कहा कि गुरु दत्त जैसे पुराने दिग्गजों की फिल्मों में भी महिलाओं को अच्छे किरदार नहीं मिल पाते थे. उनकी फिल्मों में महिलाएं हमेशा पुरुषों के कदमों में ही दिखती थीं. साथ ही उन्होंने Bimal Roy और गुरु दत्त को सेंसेटिव फिल्ममेकर भी बताया है.

Advertisement

रत्ना ने पाठक ने अपनी बातचीत में गुरु दत्त और बिमल रॉय की फिल्मों पर बात की. उन्होंने फिल्मों में महिलाओं को उचित रोल नहीं मिलने पर आपत्ति भी जताई. रत्ना ने कहा 

“अच्छे लोग सिर्फ अच्छे हो सकते थे, बुरे सिर्फ बुरे हो सकते थे. सब कुछ बड़े पैमाने पर था. इंडस्ट्री के कुछ बहुत सेंसेटिव फिल्म मेकर्स की खूबसूरत फिल्मों में भी महिलाओं को झुका दिया गया. चाहे इसमें गुरुदत्त की फिल्में हों या बिमल रॉय की फिल्में. इनमें भी महिलाएं हमेशा पुरुषों के कदमों में दिखाई पड़ती थीं. उनकी फिल्मों का मूड 'आपकी नज़रों ने समझा प्यार के काबिल मुझे' होता था. मुझे यह कभी समझ नहीं आया. लेकिन अब मुझे यह सब अपमानजनक लगता है. मुझे लगता है कि कुछ समय के लिए मैंने भी इसे अपना लिया था.”

Advertisement

रत्ना ने बातचीत में आगे कहा 

"हिंदी सिनेमा में महिलाओं को सेक्शुअलाइज़ेशन या यौन उपभोग की वस्तु दिखाने पर ज़ोर रहा है. लेकिन ये कुछ साल में और ज़्यादा खराब हो गया. अब यह देवी से सीधा टार्ट बन गया है. इनमें से दोनों ही स्थिति ठीक नहीं है. मुझे यह भी लगता है कि हम भी पुरुषों की ही तरह जटिल हैं. लेकिन अफसोस है कि हमारी कहानी कहने वालों ने कभी इंसानों और इंसानों के दिलचस्प विषयों का पता लगाने की कोशिश नहीं की."

रत्ना पाठक शाह आख़िरी बार फिल्म धक धक में दिखीं थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया था. धक धक में रत्ना पाठक शाह के अलावा दिया मिर्ज़ा, फातिमा सना शेख़ और संजना सांघी भी नज़र आईं थीं.

Advertisement

वीडियो: नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर से भी बड़ी तोप एक्टर हैं उनकी सासू मां

Advertisement