The Lallantop

आर्यन की सीरीज़ से शाहरुख बाहर, रणवीर और करण जौहर कैमियो करने वाले हैं

बताया जा रहा है कि दोनों ने सीरीज़ के लिए बड़े लेवल का पार्टी सीन शूट किया है.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि आर्यन की बहन सुहाना भी सीरीज़ में नज़र आ सकती हैं.

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan अपनी डेब्यू सीरीज़ में बिज़ी हैं. हाल ही में खबर आई थी कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस शो के लिए आर्यन को 120 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं. लेकिन आर्यन ने ये ऑफर ठुकरा दिया. पहले ये भी खबरें चली थीं कि ‘स्टारडम’ के टाइटल से बन रही इस सीरीज़ में शाहरुख खान और रणवीर सिंह कैमियो करने वाले हैं. हालांकि अब शाहरुख का नाम भी प्रोजेक्ट से हट चुका है. बताया जा रहा है कि शाहरुख ने खुद कैमियो करने का ऑफर दिया था. मगर आर्यन ने उन्हें मना कर दिया. उनकी जगह रणवीर सिंह और करण जौहर ‘स्टारडम’ में दिखाई देंगे. यहां तक कि दोनों ने अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है. मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक दोनों बड़े लेवल के पार्टी सीन में नज़र आएंगे.    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शो की टीम से जुड़े एक सोर्स ने बताया,

करण और रणवीर दोपहर दो बजे सेट पर पहुंचे थे. दोनों ने गोरेगांव के इम्पीरियल पैलेस होटल में एक ग्रैंड पार्टी सीक्वेंस शूट किया है. शूटिंग करीब आठ घंटे तक चली. रात के 10 बजे कास्ट और क्रू ने पैक अप कर लिया था.       

Advertisement

छह एपिसोड्स में बंटी सीरीज़ ‘स्टारडम’ को आर्यन ने ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ फेम बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखा है. आर्यन सारे एपिसोड्स को डायरेक्ट खुद ही कर रहे हैं. वो सीरीज़ के शो रनर भी हैं. बेसिकली शो रनर वो होता है जो प्रोजेक्ट के साथ शुरुआत से लेकर अंत तक जुड़ा हो. उसे आइडिया आता है. वो खुद से या किसी और से उसे लिखवाता है. उसे डायरेक्ट करवाता है. उसके बाद जब तक एडिट होकर किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ना पहुंच जाए, तब तक उसके साथ बना रहता है. बताया जा रहा है कि ‘स्टारडम’ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को काल्पनिक ढंग से दिखाएगी. ऐसे में मुमकिन है कि रणवीर सिंह और करण जौहर खुद से मिलते-जुलते किरदार प्ले करें. बाकी डिटेल्स तो समय के साथ ही बाहर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आर्यन नवंबर 2023 तक सीरीज़ की शूटिंग पूरी कर लेंगे.  

अभी तक किसी भी पॉइंट पर ‘स्टारडम’ को आधिकारिक रूप से अनाउंस नहीं किया गया है. सारी खबरें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही आ रही हैं. इन्हीं रिपोर्ट्स में ये भी पढ़ने को मिलता है कि आर्यन की बहन सुहाना भी शो में कैमियो कर सकती हैं. पहले शाहरुख भी नज़र आने वाले थे. लेकिन उन्हें आर्यन ने खुद मना कर दिया. वो अपना पहला काम पिता के नाम पर नहीं बेचना चाहते थे. बाकी बता दें कि आर्यन की सीरीज़ को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया है.  

वीडियो: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज स्टारडम में शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह कैमियो करेंगे

Advertisement

Advertisement