Ranbir Kapoor का कैलेंडर अगले कुछ सालों के लिए पूरी तरह से पैक हो चुका है. उनकी Ramayana इस साल दीपावली पर रिलीज़ हो जाएगी. वहीं Love And War पर लंबे समय से काम चल रहा है. जो कि अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज़ हो सकती है. मगर इस बीच Saiyaara वाले Mohit Suri ने उन्हें एक नई फिल्म ऑफर कर दी है. ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी बताई जा रही है. इसमें रणबीर एक गैंगस्टर का रोल कर सकते हैं. इसे Yash Raj Films वाले Aditya Chopra प्रोड्यूस करेंगे. मगर कैच ये है कि ये रणबीर के करियर की आखिरी लव स्टोरी हो सकती है.
'सैयारा' वाले डायरेक्टर के साथ अपने करियर की आखिरी लव स्टोरी बनाएंगे रणबीर कपूर!
ये रणबीर कपूर के करियर की आखिरी लव स्टोरी हो सकती है. वजह ये है.


मोहित सूरी की पिछली रिलीज़ 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. इसलिए उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफ़ी एक्साइटमेंट है. इस सिलसिले में वो अपनी अगली कहानी लेकर रणबीर के पास पहुंचे हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,
“मोहित सूरी का लंबे समय से ऐसा सपना है कि वो रणबीर कपूर के साथ काम करें. ‘सैयारा’ की सक्सेस और आदित्य चोपड़ा के सपोर्ट के बाद अब उन्हें रणबीर को कास्ट करने का मौका मिला है. रणबीर भी मोहित के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. लेकिन उन्होंने अभी इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है. वो अभी अपने बाकी काम में व्यस्त हैं. वो डेट्स और शेड्यूल सॉर्ट कर रहे हैं. क्योंकि रामायण और लव एंड वॉर, दोनों में देरी हो रही है.”
'लव एंड वॉर' की दो महीने की शूटिंग अब तक बची हुई है. फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफ़ी समय जाएगा. उस दौरान रणबीर अपनी अन्य फिल्मों की तैयारी शुरू करेंगे. खबर है कि मोहित और उनके बीच कई मीटिंग्स हो चुकी हैं. उन्हें भी इस गैंगस्टर बेस्ड म्यूजिकल लव स्टोरी का कॉन्सेप्ट काफ़ी पसंद आया है. सूत्र के मुताबिक,
“फिल्म में गानों का काफ़ी ज़्यादा स्कोप है. अगर रणबीर इस मूवी में काम करते हैं, तो शायद ये उनके करियर की कुछ आखिरी लव स्टोरीज़ में से एक होगी. वो इस कहानी पर अंतिम फ़ैसला मिड 2026 तक लेंगे. इस बीच मोहित और आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारी शुरू कर रहे हैं. यदि रणबीर इसे रिजेक्ट भी कर देते हैं, तब भी वो 2026 के अंत तक फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. फिर चाहे वो किसी अन्य एक्टर के साथ ही क्यों न हो.”
बता दें ‘रामायण: पार्ट 1' की रिलीज़ और ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के बाद रणबीर ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे. लगभग उसी दौरान वो ‘रामायण: पार्ट 2’ की शूटिंग भी करेंगे. ‘ब्रह्मास्त्र 2' का बनना भी लगभग तय है. साथ ही उन्होंने ‘एनिमल’ के तीसरे पार्ट का भी हिंट दिया है. चर्चा है कि वो ‘धूम 4’ में नज़र आ सकते हैं. मगर इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुल जमा, रणबीर के खाते में एक से एक बड़ी फिल्में में हैं. इनसे फारिग होने में उन्हें तीन-चार साल लग जाएंगे. ऐसे में यदि वो मोहित की लव स्टोरी फिल्म कर भी लेते हैं, तो इसके आसार कम ही हैं कि वो आगे जल्द उस किस्म की कोई अन्य फिल्म कर पाएंगे.
वीडियो: रामायण' के लिए रणवीर कपूर की टीम ने मंगाई एडवांस मशीन, इंदिरा कृष्णन ने खोले शूटिंग के राज!











.webp?width=275)





.webp?width=120)




