The Lallantop

'रामायण' में ट्रिपल रोल करेंगे रणबीर, भगवान राम के अलावा और कौन से दो रोल करेंगे?

रणबीर कपूर के करियर में ये पहला मौका होगा, जब वो ट्रिपल रोल में नज़र आएंगे.

Advertisement
post-main-image
ये पहला मौका होगा, जब रणबीर अपने करियर में ट्रिपल रोल करेंगे.

Ramayana में भगवान राम के अलावा और कौन-कौन से रोल्स में दिखेंगे Ranbir Kapoor? Toxic Postpone हुई, तो अब Dhurandhar 2 के सामने कौन सी फिल्म अड़ गई? और Maamla Legal Hai का दूसरा सीज़न कब आएगा? फिल्मों से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# धर्मा प्रोडक्शंस की कॉमेडी फिल्म करेंगे आदित्य रॉय कपूर

धर्मा प्रोडक्शंस एक नई फिल्म बनाने जा रहा है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये मल्टीपल जॉनर्स का मिक्सचर होगी. इसमें कॉमेडी, एक्शन और सटायर भी देखने को मिलेगा. मगर कॉमिक एलिमेंट डॉमिनेटिंग होगा. बतौर डायरेक्टर, कॉलिन डी'कुन्हा के नाम पर चर्चाएं हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट पैरोडी फ्रैंचाइज़ 'स्केरी मूवी' की तर्ज पर बनाई जाएगी. इसमें आदित्य रॉय कपूर लीड रोल करेंगे. हीरोइन की तलाश जारी है. साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement

# 'रामायण' में ट्रिपल रोल करेंगे रणबीर कपूर!

'रामायण' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इसमें वो भगवान राम का पात्र कर रहे हैं. मगर रिपोर्ट्स हैं कि वो इस फिल्म में पहले बार ट्रिपल रोल में नज़र आएंगे. वो भगवान राम के अलावा, भगवान विष्णु और उनके छठे अवतार परशुराम के रोल में भी नज़र आएंगे. रणबीर धीरे-धीर करके इन सभी हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं. 'रामायण' को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ होगा. 

# अब 'धुरंधर 2' का क्लैश पवन कल्याण की फिल्म से होगा

Advertisement

'टॉक्सिक', 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को आने वाली थी. मगर यश ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी. जैसे ही 19 मार्च को 'टॉक्सिक' का स्लॉट खाली हुआ, पवन कल्याण ने उसमें अपनी फिल्म फिट कर दी. उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' अब 19 मार्च को रिलीज़ होगी. मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट 5 मार्च को किया. 19 मार्च महत्वपूर्ण तारीख इसलिए है, क्योंकि इस दिन गुड़ी पाड़वा है, जो साउथ स्टेट्स में उगादि के नाम से मनाया जाता है. नॉर्थ इंडिया की तरह साउथ इंडिया में भी इसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है.

# 3 अप्रैल को आएगा 'मामला लीगल है' का सीज़न 2

रवि किशन स्टारर शो 'मामला लीगल है' के दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई है. ये 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. रवि किशन इस सीज़न में भी VD त्यागी के किरदार में नज़र आएंगे. अनंत जोशी और निधि बिष्ट भी वापसी कर रहे हैं. कुशा कपिला और भोजपुरी स्टार निरहुआ इस शो के न चेहरे हैं. इसे समीर सक्सेना और राहुल पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'दिलकशी' में साथ काम करेंगे अभय वर्मा-ज़हान कपूर

अभय वर्मा और शशि कपूर के पोते ज़हान कपूर साथ में एक फिल्म करने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इस फिल्म का नाम है 'दिलकशी'. ये एक रोमैंटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. इसे हंसल मेहता प्रोड्यूस करेंगे. मलयालम डायरेक्टर लिजो जोस पेल्लिसेरी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

# 'फोर्स 3' में जॉन के साथ दिखेंगी तान्या मनिकतला

रिपोर्ट्स थीं कि मीनाक्षी चौधरी, जॉन अब्राहम स्टारर 'फोर्स 3' से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू करेंगी. मगर वो ऐन वक्त पर फिल्म से अलग हो गईं. अब उनकी जगह फिल्म में तान्या मनिकतला को कास्ट किया गया है. ये साफ हुआ फिल्म के सेट से लीक हुई एक फोटो से. इस तस्वीर में डायरेक्टर भव धूलिया के साथ जॉन अब्राहम, तान्या मनिकतला और हर्षवर्धन राणे नज़र आ रहे हैं.

वीडियो: रणबीर कपूर और सनी देओल ने शुरू की 'रामायण 2' की शूटिंग?

Advertisement