The Lallantop

रिपोर्टर ने कहा, बॉलीवुड की हालत खराब है, रणबीर कपूर ने 'पठान' का कलेक्शन दिखा दिया

रणबीर कपूर ने इस इवेंट में रिपोर्टर को जिस तरह से ट्रोल किया, लोग सोशल मीडिया पर उसके मज़े ले रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर.

Ranbir Kapoor अपनी फिल्म Tu Jhoothi Main Makkar की वजह से चर्चा में हैं. पहली बार Shraddha Kapoor के साथ काम कर रहे हैं. मगर स्ट्रैटेजी के तहत दोनों साथ में पिक्चर प्रमोट नहीं कर रहे हैं. खैर, इस फिल्म के हालिया प्रमोशनल इवेंट में रणबीर ने एक रिपोर्टर को ट्रोल कर दिया. बात Pathaan collection से होती हुई एक चर्चित मीडिया संस्थान तक पहुंच गई. ये क्लिप सोशल मीडिया पर आई और जनता रणबीर की हाज़िरजवाबी से इंप्रेस हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'तू झूठी मैं मक्कार' से जुड़े एक इवेंट में रणबीर से एक रिपोर्टर ने पूछा-

Advertisement

''रणबीर अभी बॉलीवुड का थोड़ा डाइसी चल रहा है...''

रणबीर ने कहा-

''क्या बात कर रही है, 'पठान' की कलेक्शन देखी कि नहीं तूने! क्या डाइसी? आप कौन से पब्लिकेशन से हो?''

Advertisement

रिपोर्टर ने कहा-

''मैं BBC से.''

रणबीर ने फटाक से कहा-

''अभी तो आपका भी कुछ चल रहा है न आज कल. उसका क्या, पहले वो जवाब दो.''

रिपोर्टर ने कहा-

''बिल्कुल चल रहा है. मैं बताऊंगी''

इस पर रणबीर ने तपाक से कहा-

''तो फिर मैं भी बताऊंगा आराम से.''

किसी ने इस इवेंट का ये क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. पब्लिक रणबीर के सैवेज जवाबों से लहालोट हो गई. कुछ लोग ये सोच रहे हैं कि रणबीर को देश-दुनिया के बारे में भी पता रहता है. अमूमन फिल्म स्टार्स ऐसे किसी मसले पर बात नहीं करते. वो पल्ला झाड़कर निकल जाते हैं. ये कहकर कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है, इसलिए वो कोई कमेंट नहीं करना चाहते. मगर रणबीर ने खुद ही वो मसला उठा दिया.

रणबीर कपूर यहां BBC से जुड़ी जो बात कह रहे हैं, वो संस्थान के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स रेड के बारे में है. 14 फरवरी को BBC के दिल्ली ऑफिस में छापा पड़ा. छापे के साथ ही कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के फोन जब्त किए जाने की भी खबरें थीं. कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर जाने से रोक दिया गया था. IT डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने रेड के दौरान ऑफिस में मौजूद सभी कंप्यूटर सिस्टम्स को अपने कब्जे में ले लिया था. और उन सिस्टम के पासवर्ड भी लिखवाए. कहा गया कि ये मामला इंटरनेशनल टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है.  

'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा कपूर के साथ कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर जैसे लोग भी काम कर रहे हैं. ये बतौर एक्टर बोनी के करियर की पहली फिल्म है. इसे 'प्यार का पंचनामा' सीरीज़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.  

वीडियो: नेता नगरी: BBC के ऑफिस में तीन दिन तक इनकम टैक्स की टीम ने क्या किया?

Advertisement