Ramayana Teaser America में 30 मार्च को दिखाया गया. Ranbir Kapoor सहित बाकी एक्टर्स की झलक देख वहां के लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं? Akshay Kumar स्टारर Hera Pheri 3 के बारे में ? क्या Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की कमाई की रफ्तार कम होने का कारण IPL है? सिनेमा से जुड़ी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' के टीज़र की US में स्क्रीनिंग, भारतीय बोले- "अब दुनिया देखेगी असली हिंदुस्तान"
आम जनता और पत्रकार ही नहीं, हॉलीवुड के राइटर्स-फिल्ममेकर्स भी 'रामायण' की भव्यता देख दंग रह गए.


# 'रामायण' का टीज़र देख अमेरिकंस बोले- "लाजवाब सिनेमा की मिसाल"
अमेरिका में 30 मार्च को सिलेक्टेड ऑडियंस और मीडिया के लिए 'रामायण' के टीज़र की स्क्रीनिंग की गई. भारत तो ये झलक 2 अप्रैल को देखेगा. मगर फिलहाल US के लोगों ने रिएक्शंस इंटरनेट पर चर्चा में हैं. अमेरिकन राइटर और फिल्ममेकर क्रिस गोर ने कहा,
"रामायण की ये नई झलक अदभुत है. ये इंडिया की लॉर्ड ऑफ द रिंग्स है. मैंने रामायण की मेकिंग देखी. टीज़र दो बार देखा और मैं कह रहा हूं कि रामायण कमाल की फिल्म होगी. जो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं, उनकी कंपनी ने ड्यून सीरीज़ की फिल्मों के इफेक्ट्स तैयार किए हैं. और भी ए-लिस्ट फिल्मों के VFX बनाए हैं. वो फिल्में ऑस्कर जीती हैं. हांस जि़मर ने फिल्म का म्यूजिक बनाया है. तो मुझे रामायण लाजवाब सिनेमा की नई मिसाल लगी. मेरे लिए तो ये नई RRR है."
लिशमा पटेल ने X पर लिखा,
"नमित मल्होत्रा जो बना रहे हैं और नितेश तिवारी जिस तरह इसे जीवंत कर रहे हैं, वो शानदार है. टीज़र में एक पल तो ऐसा है, जो मेरे साथ ठहर ही गया. जब भगवान राम नाव में बैठे होते हैं और उनका नाम पुकारा जाता है. वो धीरे से मुड़ते हैं. ये टीज़र का सबसे भावुक क्षण है. राम... बस इस एक शब्द की ध्वनि, वो फ्रीक्वेंसी, वो इमोशन कुछ ऐसा असर करती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते. मेरी आंखों से आंसू बह निकले. भीतर तक जाता है वो दृश्य."
एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"मैं दुखी था कि भारत से पहले रामायण का टीज़र अमेरिका में क्यों दिखाया? मगर जब सोशल मीडिया पर वहां के लोगों को रामायण की तारीफ़ करते हुए भावुक होते देखा, तो सारी शिकायतें ख़त्म हो गईं. हमारी रामायण, हमारे राम... अब इन्हें दुनिया देख रही है. लोग कैसे उमड़ रहे थे रणबीर कपूर से हाथ मिलाने के लिए. अब तक जो लोग हिंदुस्तान को कमतर आंकते थे, वो अब देखेंगे कि असली भारत क्या है. भारत को ठेंगा दिखाती दुनिया को हमारा जवाब है रामायण. बहुत शुक्रिया नमित मल्होत्रा."
# क्रिस हेम्सवर्थ की 'कॉकरोच' में एलेक बॉल्डविन की एंट्री
डायरेक्टर मैट रॉस एक क्राइम ड्रामा फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'कॉकरोच'. क्रिस हेम्सवर्थ और टेरॉन एगर्टन इसमें पहले राउंड की कास्टिंग में ही शामिल कर लिए गए थे. डेडलाइन के मुताबिक एलेक बॉल्डविन को इसमें एक ज़रूरी और दिलचस्प किरदार में कास्ट किया गया है. ये फिल्म विलियम लैशनर के इसी नाम के नॉवल पर बेस्ड है.
# IPL के कारण धीमी हो गई 'धुरंधर 2' की रफ्तार
19 मार्च को रिलीज़ हुई हुई 'धुरंधर 2' सेकेंड वीकेंड तक तो तेज़ रफ्तार से भागी. मगर अब इसकी स्पीड कम होती नज़र आ रही है. रिलीज़ के बाद सेकेंड मंडे यानी 30 मार्च को इसने 25 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. ये 'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई का सबसे छोटा आंकड़ा है. अब तक ये फिल्म वर्किंग डेज़ पर भी 48-49 करोड़ रुपए कमा रही थी. मगर 30 मार्च को ये आंकड़ा आधा हो गया. इसकी एक वजह IPL भी हो सकता है, जो 28 मार्च को ही शुरू हुआ. इसके कलेक्शन की बात करें, तो 12 दिन में इसने 872 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है. वर्ल्डवाइड इसने अब तक 1392 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 'दंगल' (2070 करोड़), 'बाहुबली 2' (1788 करोड़) और 'पुष्पा 2' (1742 करोड़) की वर्ल्डवाइड कमाई को पछाड़ने के लिए इसे IPL से मुकाबला करना होगा.
# 2 मिनट 38 सेकेंड का है 'रामायण' का टीज़र
'रामायण' के नए टीज़र की CBFC सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरी हो गई है. इसका टाइटल है राम. सेंसर बोर्ड ने इसे U सर्टिफिकेट दिया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये टीज़र दो मिनट 38 सेकेंड का है. इसमें प्रमुख पात्रों के साथ सभी कैरेक्टर्स के लुक रिवील किए जाएंगे. 30 मार्च को लॉस एंजेलिस में सिलेक्टेड ऑडियंस और मीडिया के लिए इसकी स्क्रीनिंग हुई. भारत में ये 2 अप्रैल को रिलीज़ होगा.
# नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', कानूनी पचड़ों में स्वाहा हो गई!
'हेरा फेरी 3' अधर में लटकी हुई है. ये फिल्म कानूनी पचड़ों में उलझ गई है. और इसलिए इसके बनने पर सवालिया निशान लग गए हैं. हाल ही में एक न्यूज़ चैनल से चर्चा में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, "फिल्म अटकी हुई है. कुछ कानूनी उलझनें हैं. हम उन्हें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. वो सुलझने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकेगी." हम बता दें कि फिल्म के कॉपीराइट्स पर विवाद बना हुआ है.
# हिंदी में भी रिलीज़ होगी अक्षय खन्ना की 'महाकाली'
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' है. अक्षय खन्ना इसमें गुरु शुक्राचार्य का पात्र कर रहे हैं.
भूमि शेट्टी इसमें लीड रोल में हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक प्रशांत वर्मा इस फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज़ करेंगे. पहले वो इसे सिर्फ तेलुगु में रिलीज़ करने वाले थे. मगर वो 'धुरंधर' के बाद बढ़ी अक्षय की पॉपुलैरिटी को एनकैश करना चाहते हैं. इस फिल्म को पूजा कोल्लुरू डायरेक्ट कर रही हैं. ये 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: ‘रामायण’ की झलक पर बवाल, US प्रमोशन की बात से भड़क गई पब्लिक


















