The Lallantop

नितेश तिवारी की 'रामायण' के बारे में सिर्फ ये खबर सच है, बाकी सब अफवाह निकला!

बताया जा रहा था कि Ramayana की कास्टिंग फाइनल हो चुकी है. फिल्म को राम नवमी पर अनाउंस किया जाएगा. अब पता चला कि मेकर्स के बीच कुछ अंदरूनी मसला चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में रणबीर और साई पल्लवी की कास्टिंग कंफर्म है. बाकी जब फर्जीवाड़ा.

Nitesh Tiwari की Ramayana को लेकर पिछले दिनों बहुत सारी खबरें आईं. फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट से लेकर शूटिंग शेड्यूल और पहले पार्ट कहां खत्म होगा, ये सब मीडिया ने बता दिया है. जबकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई भी चीज़ ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है. ऐसे में अब एक रिपोर्ट आई है. जिसमें ये कहा गया है कि ‘रामायण’ को लेकर जितने भी अपडेट्स आए हैं, उनमें से अधिकतर अफवाहें हैं. अब तक 'रामायण' को लेकर सिर्फ एक चीज़ कंफर्म है. वो ये कि फिल्म में Ranbir Kapoor और Sai Pallavi कास्ट किए जा चुके हैं. बाकी सब खबरें अफवाह हैं.  

Advertisement

टाइम्स नाव की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'रामायण' में सिर्फ रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कास्टिंग वाली बात सही है. पिछले दिनों ‘रामायण’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट बताई गई थी. इसमें यश, लारा दत्ता, हरमन बावेजा और सनी देओल जैसे नाम शामिल थे. इस कास्टिंग को भी फेक न्यूज़ बताया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी बता दिया गया था कि 17 अप्रैल को राम नवमी के शुभ अवसर पर मेकर्स ‘रामायण’ को ऑफिशियली अनाउंस करेंगे.

कुछ वक्त पहले एक खबर आई थी उसमें कहा गया कि 'रामायण' में कॉस्ट्यूम की वजह से देरी हो रही है. क्योंकि फिल्म के लिए भारी-भरकम और लैविश कपड़े बनाए जाने हैं. मगर अब टाइम्स वाली रिपोर्ट में फिल्म में देरी की कुछ और वजह बताई गई है. सोर्स ने कहा कि ‘रामायण’ फिल्म को लेकर कई अंदरूनी मसले हैं, जिनको सुलझाया जाना है. उसके बाद ही मेकर्स फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कह पाएंगे. 

Advertisement

अब तक जो रिपोर्ट्स आई थीं कि उनके मुताबिक यश फिल्म में रावण का रोल करने वाले थे. विभिषण के रोल में हरमन बावेजा नज़र आने वाले थे. हनुमान बनने वाले थे सनी देओल. और रानी कैकेयी के रोल में लारा दत्ता की कास्टिंग होने की बात कही गई थी. मगर अब इन सब खबरों पर सवालिया निशान लग गए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में राम के कैरेक्टर में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में साई पल्लवी दिखेंगी. इसके अलावा जो भी खबरें चल रही हैं, वो सब अपुष्ट हैं.

वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम का रोल निभाएंगे रणबीर, साथ में साई पल्लवी और यश, कब रिलीज होगी?

Advertisement
Advertisement