The Lallantop

"रामायण और हिंदुस्तान के लिए किसी भी हद तक जाएंगे"

दिल्ली में हुए प्रथम संकल्प इवेंट में 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिया संकल्प.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नमित मल्होत्रा ने दिल्ली में 'रामायण' के प्रथम संकल्प इवेंट में घोषणा की कि वे इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज़ करने जा रहे हैं और इसके वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।
  • नमित मल्होत्रा पिछले 10 वर्षों से 'रामायण' फिल्म बनाने का विचार लेकर चल रहे थे और अब ये परियोजना अंतिम रूप लेकर सामने आई है, जिसका मकसद भारतीय संस्कृति और धारावाहिक को ग्लोबल स्तर पर प्रस्तुत करना है।
  • 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज़ से फिल्म इंडस्ट्री में नई सांस्कृतिक परियोजनाओं के लिए अवसर बढ़ने की संभावना है, साथ ही इसके वैश्विक प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Ramayana को ग्लोबल लेवल तक ले जाने के लिए Namit Malhotra ने क्या प्रण ले लिया? CJP और Delhi Students Protest के बीच री-रिलीज़ होगी Aamir Khan की 3 Idiots? और Spiderman: Brand New Day ने The Odyssey को किस मामले में रिलीज़ से पहले ही पछाड़ दिया? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' ने दी ओडिसी को पछाड़ा

'स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे' ने अडवांस बुकिंग के मामले में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओडिसी' को पछाड़ दिया है. 21 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR INOX और सिनेपोलिस में इसकी 1.40 लाख से ज़्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं. ये बुकिंग फिल्म के ओपनिंग डे कि लिए हैं. जबकि फिल्म की रिलीज़ में अभी हफ्ते दिन से ज़्यादा का समय बाकी है. 'द ओडिसी' की पहले दिन के लिए 1.40 लाख टिकटों की अडवांस सेल हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे' 45 से 50 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

Advertisement

# पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का ट्रेलर आया

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' का ट्रेलर आ गया है. ये फिल्म गुमशुदा कुत्तों की तलाश पर आधारित है. कहानी है एक लड़के की जो अपना खोया हुए पेट ढूंढ रहा है. इस कड़ी में उसे मालूम पड़ता है कि ये समस्या कहीं ज़्यादा बड़ी है. क्योंकि शहर से 250 से ज़्यादा कुत्ते गायब हो गए हैं. वो कुत्ते कहां गए, वो इसका पता लगाना चाहता है. इस फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है. 'ओह माय डॉग' 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# "रामायण और हिंदुस्तान के लिए किसी भी हद तक जाएंगे"

Advertisement

दिल्ली में हुए 'रामायण' के प्रथम संकल्प इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने विजन पर खुलकर बात की. इस इवेंट में नमित ने बताया कि वो पिछले 10 सालों से इस फिल्म को बनाने का आइडिया अपने जेहन में लेकर चल रहे थे. वो फाइनली अब जाकर मटीरियलाइज़ हो पाया. इस फिल्म को बनाने में उन्होंने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. उन्होंने ये भी कहा, "मैं रामायण और हिंदुस्तान के लिए किसी भी हद जाऊंगा." 'रामायण पार्ट 1' इस साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# री-रिलीज़ होगी आमिरी की '3 इडियट्स'

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' अपनी ओरिजिनल रिलीज़ के 17 साल बाद दोबारा रिलीज़ होने जा रही है. NH स्टूडियोज़ इस फिल्म को 4 सितंबर को री-रिलीज़ करेगी. दिलचस्प बात ये है कि जिन सोनम वांगचुक पर ये फिल्म आधारित थी, वो इन दिनों अनशन पर हैं. आमिर ने उनसे इस फिल्म के प्रेरित होने की बात का खंडन किया था. और उनका झूठ पकड़ा भी गया. और अब ये.

# '1920' फ्रैंचाइज़ की अगली फिल्म में अहान शेट्टी

विक्रम भट्ट, अपनी 1920 फ्रैंचाइज़ की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम होगा '1920: विंटर इज़ कमिंग'. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इस फिल्म में अहान शेट्टी लीड रोल में नज़र आएंगे. इस फिल्म को आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे. इसे 14 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाएगा.

# कर्नाटक में 'स्पिरिट' के डिस्ट्रिब्यूटर ये होंगे

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की रिलीज़ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मेकर्स ने फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन का ताना-बाना फिट करना शुरू कर दिया है. इस फिल्म को कर्नाटक में इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए पीपल्स मीडिया फैक्ट्री ने एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप की है. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: 'रामायण' का ट्रेलर देखकर चौंके लोग, यश और साई पल्लवी ने जीता दिल

Advertisement