The Lallantop

सलमान खान के खिलाफ़ वॉरंट, इस बार सुनवाई में ग़ैरमौजूद रहे बिगड़ जाएगी बात!

सलमान को वॉरंट देने के लिए बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स. 6 अप्रैल को पेश नहीं हुए तो अरेस्ट वॉरंट निकलेगा.

Advertisement
post-main-image
पान मसाला विवाद में 6 अप्रैल को सुनवाई है. यदि सलमान इसमें पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया जाएगा.

Salman Khan, Rajshree Pan Masala के कथित भ्रामक विज्ञापन वाले मामले में बुरे फंस गए हैं. Jaipur District Consumer Disputes Redressal Commission 2 ने उनके खिलाफ़ वॉरंट जारी किया है. हालांकि ये ज़मानती वॉरंट है. मगर इसकी तामील हो, ये सुनिश्चित करने के लिए कमीशन ने DGP को विशेष आदेश दिए हैं. इन आदेशों के मुताबिक एक Special Task Force टीम बनानी होगी. और यही टीम मुंबई जाकर सलमान को वॉरंट देगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस मामले में 6 अप्रैल को सुनवाई होनी है. और अगर इस बार सलमान पेश नहीं होते हैं, तो कमीशन सख़्त कार्रवाई करेगा. यही वॉरंट राजश्री पान मसाला कंपनी के डायरेक्टर्स Rakesh Kumar Chaurasiya और Dinesh Kumar Chaurasiya के खिलाफ़ भी जारी हुआ है. सलमान के साथ इन्हें भी 6 अप्रैल को आयोग के समक्ष पेश होना है. ऐसा न होने पर तीनों के खिलाफ़ अरेस्ट वॉरंट जारी किया जाएगा. कमीशन ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने का ज़िम्मा DGP को दिया है. साथ ही निर्देश दिए हैं कि वो ये काम जयपुर पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को सौंपें. और सुनिश्चित करें कि वॉरट ख़ुद सलमान खान रिसीव करें.

# सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं

Advertisement

ये कमीशन इससे पहले 15 जनवरी, 9 फरवरी और 16 मार्च को भी सलमान के नाम ज़मानती वॉरंट जारी कर चुका है. 11 फरवरी को कंपनी के डायरेक्टर्स के नाम भी वॉरंट निकला था. मगर न तो सलमान पेश हुए, न ही डायरेक्टर्स. इस नज़रअंदाज़ी पर कमीशन अध्यक्ष जीएल मीणा और सदस्य सुप्रिया अग्रवाल व अजय कुमार के पैनल ने संज्ञान लिया. और कड़े शब्दों में टिप्पणी करते हुए कहा,

“सेलिब्रिटी स्टेटस किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं देता. ज़मानती वॉरंट को लगातार नज़रअदांज़ करना कानून का मखौल है. इससे उपभोक्ताओं का ऐसे कमीशंस पर विश्वास भी कमज़ोर होता है.”

# केसर होने का दावा सिवाय झूठ के कुछ नहीं 

Advertisement

ये केस योगेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर फाइल हुआ था. उनकी कम्प्लेंट थी कि इस पान मसाले में केसर होने का दावा किया गया है. ये संभव नहीं है. केसर होने का दावा सिवाय झूठ के और कुछ नहीं. बावजूद इसके सलमान इस पान मसाले को प्रमोट करते हैं. योगेंद्र सिंह ने ये प्रोडक्ट बैन करने और इसके लिए सलमान खान वाले विज्ञापन को बंद करने की मांग की थी.

# नवंबर में हुई थी एक और शिकायत 

नवंबर 2025 में ऐसी ही एक और शिकायत हुई थी. ये सीनियर भाजपा लीडर और राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत कर रहे इंदर मोहन सिंह हनी ने फाइल की थी. तब इंडिया टुडे ने रिपोर्ट किया था कि बकौल इंदर, कंपनी अपने पान मसाले के पाउच में केसर होने का दावा करती है. ये पाउच 5 रुपये से मिलना शुरू हो जाते हैं. जबकि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलो है. ऐसे में इसमें केसर मिले होने का दावा पूरी तरह से झूठा है. बावजूद इसके एक्टर्स इन पान मसालों को प्रमोट करते हैं. शिकायतकर्ता ने अपील की कि इस तरह के विज्ञापन तो बंद होने ही चाहिए. साथ ही सलमान खान को मिले अवॉर्ड्स भी वापस ले लिए जाने चाहिए. कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने भी इस मामले में सलमान व राजश्री को नोटिस भेजा था. फिलहाल इस पूरे मामले में सलमान की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है. अब देखना ये है कि वो 6 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में पेश होते हैं या नहीं. 

वीडियो: सलमान खान के केस के जज ने रिटायर होते हुए क्या कहा?

Advertisement