The Lallantop

"सलमान के खुद को बॉलीवुड का बाप बताने से काला हिरण रुक नहीं जाएगी"

दिल्ली हाई कोर्ट में आज दूरी सुनवाई के बाद भी सलमान 'काला हिरण' पर बैन नहीं लगवा पाए.

Advertisement
post-main-image
वेटरन एक्टर गोविंद नामदेव ने खुद को 'काला हिरण' फिल्म से अलग कर लिया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान से जुड़े ब्लैक बक शिकार मामले पर बनी फिल्म 'काला हिरण' के रिलीज़ पर रोक लगाने के लिए सलमान खान दिल्ली हाई कोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने फिल्म पर कोई बैन नहीं लगाया।
  • फिल्म पर रोक लगाने का मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि सलमान खान के वकीलों ने कहा कि इस फिल्म के रिलीज़ से उनकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जबकि निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड सत्यापन तक रिलीज़ रोकने का वादा किया।
  • कोर्ट ने सलमान की तरफ से लिखित जवाब न मिलने के कारण फिल्म पर रोक नहीं लगाई और सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी, जिससे फिल्म मेकर्स ने 8000 सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयारी जारी रखी।

Salman Khan से जुड़े Black Buck Poaching Case पर प्रोड्यूसर Amit Jani ने Kala Hiran नाम से एक फिल्म बनाई है. इस मूवी पर रोक लगाने के लिए सलमान दिल्ली हाई कोर्ट जा पहुंचे. मगर दो सुनवाई के बाद भी इस पर कोई बैन नहीं लगा. इस बात पर अमित ने उन पर फिर तंज कसना चालू कर दिया है. उन्होंने कहा कि सलमान के खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से ये फिल्म रुक नहीं जाएगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'काला हिरण' मामले की पहली सुनवाई 19 जून को थी. मगर तब प्रॉपर डॉक्युमेंट्स न होने की वजह से इसे 01 जुलाई के लिए पोस्टपोन कर दिया गया. आज दिल्ली हाई कोर्ट में इस पर दोबारा बहस शुरू हुई. सलमान के वकील ने कहा कि इस मूवी के रिलीज़ होने से उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए फिल्म पर बैन लगा देना चाहिए. इतना सुनते ही अमित जानी के वकील ने कोर्ट से कहा कि सलमान अभी जिस सिचुएशन को लेकर इतना परेशान हैं, वो तो आया ही नहीं है. फिल्म अब तक सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं भेजी गई है. जब तक वहां से इसका सर्टिफिकेशन नहीं हो जाता, तब तक इसकी रिलीज़ का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

खैर, इस मामले में सलमान की तरफ से जो लिखित जवाब आना था, वो अब तक जमा नहीं हो पाया है. इसलिए कोर्ट ने फिल्म पर रोक नहीं लगाई बल्कि सुनवाई 06 जुलाई (सोमवार) तक के लिए खिसका दी है. ये देख मेकर्स ने कोर्ट को भरोसा दिया कि जब तक मामले की अगली सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक वो फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास नहीं भेजेंगे. मगर इसके कुछ ही देर बाद अमित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उसमें उन्होंने लिखा,

Advertisement

"सलमान खान को आज भी नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट से राहत. फिल्म पर कोई रोक नहीं. मामले की सुनवाई 06 जुलाई तक टली. मैंने पहले भी कहा था कि अदालत के लिए न कोई स्टार है, न वो किसी ग्लैमर को मानती है. खुद से खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से काला हिरण रुक नहीं जाएगी. ये 8000 सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और पूरी दुनिया में एक साथ होगी."

kaala hiran
अमित जानी का पोस्ट.

कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने भी न्यूज 18 से हुई बातचीत में कुछ ऐसा ही कहा था. उनके मुताबिक- “सलमान खान भगवान नहीं हैं. न ही वो मेकर्स के गॉडफादर हैं. इसलिए वो मेरा करियर बना या बिगाड़ नहीं सकते.” उन्होंने तब ये दावा भी किया था कि 'काला हिरण' में नजर आने वाला किरदार सलमान पर आधारित नहीं है. फिर भी यदि सलमान या किसी को इससे परेशानी हो रही, तो इसमें वो कुछ नहीं कर सकते.

वीडियो: सलमान खान की पीरियड ड्रामा फिल्म डायरेक्ट करेंगे राकेश ओमप्रकाश मेहरा?

Advertisement

Advertisement