The Lallantop

13 साल की बच्ची को ₹1000 में बेचा, फिर कई होटलों में हुआ गैंगरेप, अब 4 पर चला बुलडोजर

Sri Ganganagar gangrape case: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. ये कार्रवाई उन होटलों पर हुई है, जहां कथित तौर पर बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले में कार्रवाई करते हुए होटल को गिरा दिया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रीगंगानगर में 13 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में चार होटलों को प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया और घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रखा।
  • पीड़िता ने 18 जून को रिक्शावाले द्वारा एक होटल में बेचने और होटल प्रबंधकों के द्वारा उसे बार-बार रेप के लिए मजबूर करने की शिकायत की।
  • मामले के सामने आने के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके कारण प्रशासन ने होटल संचालनों की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के गैंगरेप मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रशासन ने उन चार होटलों पर बुलडोजर चला दिया, जहां पीड़िता के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया था.

Advertisement

पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार देर रात घटनास्थल पर पहुंची. जेसीबी और हाइड्रोलिक मशीनों से होटल को तोड़ने का काम शुरू किया. कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

30 से ज्यादा लोगों ने किया बच्ची का रेप

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इंडिया टुडे से जुड़े हरनेक सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 18 जून को बच्ची ने घर जाने के लिए रास्ते में एक रिक्शा लिया था. आरोप है कि रिक्शावाले ने उसे एक होटल में एक हजार रुपये में बेच दिया.

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल के संचालक और मैनेजर पीड़िता को कथित तौर पर कमरे में रखते थे. अन्य लोगों को बुलाकर उसका गैंगरेप करवाते थे. शहर के कई होटलों में पांच दिनों तक 30 से ज्यादा लोगों ने बच्ची के साथ बार-बार रेप किया.

23 जून को पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू किया था. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसने दर्द होने की शिकायत की तो उसे जबरदस्ती शराब पिलाई जाती थी.

12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

घटना के सामने आने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया. लोग सड़कों पर उतर आए. होटल को गिराने और गैंगरेप में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. कांग्रेस के कुछ नेता भी धरने पर बैठे. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने शहर में करीब 150 होटलों के संचालन पर भी सवाल उठाए.

Advertisement

उनका कहना था कि श्रीगंगानगर न तो कोई पर्यटन स्थल है और न ही कोई व्यापारिक केंद्र, फिर इतने होटल क्यों चल रहे हैं. लोगों ने होटल के रजिस्ट्रेशन की जांच करने की भी मांग की. बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने चार होटलों पर कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के बहाने नई साइबर ठगी, हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर श्रद्धालुओं से लाखों की लूट

मामले में अब तक पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है.

वीडियो: वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट्स ने रेस्त्रां में की तोड़फोड़, हाथापाई का वीडियो वायरल

Advertisement