The Lallantop

सलमान खान के गाने 'येंतम्मा' के लिए राम चरण ने कोई पैसा नहीं लिया!

सलमान ने चिरंजीवी के लिए 20 करोड़ ठुकराए थे, राम चरण ने हिसाब बराबर कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'येंतम्मा' के दो सीन्स में सलमान खान और राम चरण.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का नया गाना Yentamma आया है. इस गाने में Salman Khan और Venkatesh के साथ Ram Charan भी कैमियो में नज़र आते हैं. गाना आते ही यूट्यूब के टॉप ट्रेंड पर टंग गया है. इस खबर के लिखे जाने तक 'येंतम्मा' को 16 मिलियन यानी 1.6 करोड़ से ज़्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका था. पांच लाख से ज़्यादा लाइक्स के साथ ये गाना ठीक चल रहा है. मगर कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राम चरण ने ये गाना बिल्कुल फ्री में किया. सिर्फ सलमान खान के लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान और चिरंजीवी फैमिली के पुराने संबंध रहे हैं. मगर अब तक ये दोस्ती और प्यार ऑफ-स्क्रीन चल रहा था. पिछले दिनों चिरंजीवी की एक फिल्म आई 'गॉडफादर'. चिरंजीवी ने फिल्म में एक गेस्ट रोल के लिए सलमान खान को अप्रोच किया. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गेस्ट एपीयरेंस के लिए सलमान खान को 20 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे. मगर सलमान की शर्त ये थी कि अगर उन्हें पैसा दिया जाएगा, तो वो रोल नहीं कर पाएंगे. सलमान ने कहा कि वो चिरंजीवी का बहुत सम्मान और प्यार करते हैं. वो ये गेस्ट सिर्फ उनके लिए कर रहे हैं. अब राम चरण ने वही चीज़ सलमान खान के लिए कर दी है.

पहले चर्चा थी कि 'किसी का भाई किसी की जान' के चार नए पोस्टर्स 6 अप्रैल को रिलीज़ किए जाएंगे. मगर अब मेकर्स ने प्रमोशनल कैंपेन में कुछ बदलाव किया है. बताया जा रहा है कि अब सीधे फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. 10 अप्रैल को सलमान खान अपने फैन क्लब्स के साथ मिलकर ये ट्रेलर रिलीज़ करेंगे.  

Advertisement
चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ के एक सीन में सलमान खान और चिरंजीवी.

आज कल साउथ के स्टार्स की धाक हिंदी सिनेमा में बढ़ने लगी है. सलमान खान की फिल्म में वेंकटेश पैरलेल लीड रोल कर रहे हैं. जगतपति बाबू विलन बन रहे हैं. राम चरण कैमियो कर रहे हैं. शाहरुख खान की 'जवान' में विजय सेतुपति विलन का रोल कर रहे हैं. और नयनतारा फिल्म की लीडिंग लेडी हैं. अब ताज़ा खबर ये आई है कि ऋतिक रौशन की फिल्म 'वॉर 2' में NTR जूनियर काम करेंगे. ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इन दिनों पब्लिक हिंदी से ज़्यादा साउथ का सिनेमा प्रेफर कर रही है. जिसे पहले ओवर द टॉप और बकवास मानकर खारिज कर दिया जाता था, अब वही ट्रेंड बन गया है.

खैर, 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है कुख्यात फरहाद सामजी ने. 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो: जवान टीजर को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के साथ रिलीज़ करने का प्लान बन रहा

Advertisement

Advertisement