The Lallantop

राखी सावंत ने दिलजीत-हानिया आमिर विवाद पर ऐसी बात बोली, लोग भी मज़े लेने लगे

राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बता दिया है.

Advertisement
post-main-image
राखी सावंत ने कहा कि हानिया आमिर की फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए.

Rakhi Sawant वो हैं जो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कभी देश के किसी नेता को लेकर बयान देती हैं, कभी किसी एक्टर को लेकर. कभी किसी रिएलिटी शो की वजह से खबरों में रहती हैं तो कभी अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से. आज कल राखी फिर चर्चा में हैं. वजह है उनका एक बयान. जो उन्होंने Pakistani actress Hania Aamir और Diljit Dosanjh की फिल्म Sardaar Ji 3 को लेकर दिया है. उनका ये बयान सुनकर लोग अब राखी सावंत को गद्दार कह रहे हैं. क्या है पूरा मामला, आइए विस्तार से बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, एक पंजाबी फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है 'सरदार जी 3'. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ हानिया आमिर भी हैं. मगर पिछले कई दिनों से इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्टों का विरोध हो रहा है. ऐसे में 'सरदार जी 3' के ट्रेलर में हानिया को देखते ही जनता बिफर गई है. वो फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है. यहां तक की कुछ लोगों ने दिलजीत तक को गद्दार बुला दिया है.

ये सारे विवाद चल ही रहे थे कि अब राखी सावंत भी बीच में आ गई हैं. राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सरदार जी 3' और हानिया आमिर से जुड़े दो पोस्ट शेयर किए हैं. राखी ने ना सिर्फ इस फिल्म का सपोर्ट किया बल्कि उन्होंने हानिया को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस तक बता दिया है. पहले पोस्ट में राखी ने लिखा,

Advertisement

''बधाई हो मेरी स्वीटहार्ट, हानिया आमिर. मैं बहुत खुश हूं. फाइनली अब तुम बॉलीवुड फिल्मों में हो, बधाई हो दिलजीत, 'सरदार जी 3'.''

वहीं दूसरे पोस्ट में राखी ने लिखा,

''हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए. 'सरदार जी 3' हानिया आमिर की डेब्यू फिल्म है. हर किसी को उन्हें अप्रीशिएट करना चाहिए. वो मेरी पसंदीदा हैं. ऑल द बेस्ट. बधाई हो हानिया, अल्लाह ब्लेस यू.''

Advertisement

राखी ने कुछ घंटों पहले ही ये पोस्ट किया है. मगर उनके इन दोनों पोस्ट पर कमेंट्स का सैलाब आ चुका है. आधे से ज़्यादा लोग राखी को गद्दार और देशद्रोही बता रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं, राखी को अटेंशन चाहिए. वो इस तरह के पोस्ट करके सिर्फ लोगों का अटेंशन खींचना चाह रही हैं. लोग कह रहे हैं कि बहुत दिनों से राखी को सब भूल गए थे, इसलिए उन्होंने ये पोस्ट डाली. उन्हें पता है खबरों में कैसे रहना है.

वैसे कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने कहा था कि इंडिया में टिक टॉक बैन हो चुका है इसलिए वो पाकिस्तान जाना चाहती हैं. उस वक्त हानिया आमिर ने कराची एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें उन्होंने एक बोर्ड पकड़ रखा था. जिसपर लिखा था,

''राखी जी, मैं यहां हूं.''

hania
हानिया आमिर की तस्वीर

इन दोनों के बीच हुई इन चीज़ों को दोनों तरफ के फैन्स ने उस वक्त इंजॉय किया था. हानिया की इंडिया में अच्छी खासी फॉलोइंग है. मगर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के किसी भी आर्टिस्ट को लोग बैन करवाना चाहते हैं. ख़ैर, 'सरदार जी 3' की बात करें तो फिलहाल इस पिक्चर को इंडिया में रिलीज़ नहीं किया जाएगा. 27 जून को ये फिल्म सिर्फ ओवरसीज़ मार्केट्स में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: दिलजीत दोसांझ ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर की 'नो एंट्री 2' क्यों छोड़ दी?

Advertisement