The Lallantop

'मुन्नाभाई', '3 इडियट्स' और PK को एक फिल्म में ले आते राजकुमार हीरानी!

हीरानी ने बताया कि उन्होंने मुन्नाभाई और सर्किट का किरदार राम और हनुमान से प्रेरित होकर लिखा था.

Advertisement
post-main-image
सालों पहले 'मुन्ना भाई 3' को 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' नाम से अनाउंस किया गया था. मगर फिल्म बनी नहीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार हिरानी ने हाल ही में बताया कि वे मुन्ना भाई 3 और 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम कर रहे हैं तथा इन फिल्मों के क्रॉसओवर की योजना पहले भी बनाई थी।
  • मुन्ना भाई, 3 इडियट्स और PK को एक फिल्म में लाने के विचार को जटिलता के कारण त्याग दिया गया था और मुन्ना भाई 3 की स्क्रिप्ट पर विस्तार से काम किया जा रहा है।
  • 3 इडियट्स की शूटिंग इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में शुरू हो सकती है जहां लीड किरदारों की कॉलेज के बाद की जिंदगी दर्शाई जाएगी और उनका नया एडवेंचर दिखाया जाएगा।

अपने 23 साल लंबे डायरेक्टोरियल करियर में Rajkumar Hirani ने केवल छह फिल्में डायरेक्ट की हैं. उनमें से Munna Bhai फ्रैंचाइज़, PK और 3 Idiots को तो लोग आज भी पसंद करते हैं. हाल ही में हीरानी ने बताया कि वो Munna Bhai 3 और '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. मगर एक समय ऐसा भी था, जब वो इन तीनों पॉपुलर मूवीज़ के क्रॉसओवर की प्लानिंग कर रहे थे. दूसरे शब्दों में कहें तो वो इनका एक अलग यूनिवर्स बनाना चाहते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हीरानी इन दिनों अपने प्रोडक्शन तले बनी 'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज़ को प्रमोट कर रहे हैं. इस दौरान अरशद वारसी भी उनके साथ मौजूद थे. टाइम्स नाऊ से हुई बातचीत में हीरानी ने 'मुन्ना भाई 3' पर हो रही देरी की वजह बताई. उन्होंने कहा कि इस वक्त वो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. वो उसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते क्योंकि यदि कहानी अच्छी नहीं बनी तो सेट पर काम करने में मजा नहीं आएगा. हीरानी का कहना है कि लोगों को 'लगे रहो मुन्ना भाई' बहुत पसंद आई थी. इसलिए इस बार वो उससे भी कुछ बेहतर बनाना चाहते हैं.

इसी बातचीत के दौरान हीरानी ने क्रॉसओवर वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया,

Advertisement

"एक समय हमने मुन्ना भाई, 3 इडियट्स और PK को एक फिल्म में लाने की कोशिश की थी. पर फिर लगा कि ये और मुश्किल हो जाएगा."

इतना सुनते ही बगल में बैठे अरशद झट से बोले,

"फिर तो वो एवेंजर्स बन जाएगी."

Advertisement

PTI को दिए एक अन्य इंटरव्यू में हीरानी ने बताया कि उन्होंने मुन्ना और सर्किट का किरदार राम और हनुमान की जोड़ी से प्रेरित होकर लिखा था. उन्होंने मुन्ना को राम की तरह देखा था और सर्किट को हनुमान की तरह. जैसे हनुमान राम की हर आज्ञा का पालन करते थे. सर्किट भी मुन्ना के केस में ठीक वैसे ही सोचता था. उसका केवल एक ही फंडा था कि भाई ने बोला है करने का, तो करने का.

वैसे, हीरानी ने ये तो नहीं बताया कि 'मुन्ना भाई 3' स्क्रिप्ट का काम कब तक पूरा होगा. मगर अनुमान है कि अभी उसमें ठीक-ठाक समय लगने वाला है. दूसरी तरफ, वो आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस मूवी में सभी लीडिंग कैरेक्टर्स की कॉलेज लाइफ खत्म होने के 20 साल बाद की जिंदगी को दिखाया जाएगा. ऐसी जिंदगी, जहां उनकी शादी हो चुकी है. बीवी-बच्चे हैं. फिर भी मिड-लाइफ क्राइसिस के कारण वो एक नए एडवेंचर पर निकलते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर-अक्टूबर से शुरू हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इस बात को अपनी तरफ से कन्फर्म नहीं किया है.

वीडियो: ऋतिक रोशन ने बताया किन फिल्मों को रिजेक्ट करने का उन्हें बेहद अफसोस है

Advertisement