The Lallantop

बालिका वधू की एक्ट्रेस ने सलून में पड़ी इस चीज से बनाया 180 करोड़ का ब्रांड

Phitku एक D2C (Direct To Customer) ब्रांड है जो फिटकरी बेस्ड नेचुरल डियोडोरेंट बनाता है. फिटकरी से Phitku डियोडोरेंट बनाकर मुनाफा कमाने की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही अतरंगी कहानी इसको बनाने वालों की है.

Advertisement
post-main-image
फिटकरी से फोड़ डाला

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Phitku नामक फिटकरी बेस्ड नेचुरल डियोडोरेंट्स बनाने वाले ब्रांड में अनंता कैपिटल ने बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है, जिसका वर्तमान वैल्यूएशन 180 करोड़ रुपये है।
  • Phitku ब्रांड का गठन 2025 में हुआ था, और इसके निर्माण के पीछे नेहा मरदा अग्रवाल और उनके साथियों ने घर से निवेश कर मुनाफा कमाया है।
  • अनंता कैपिटल के निवेश से Phitku अगला लक्ष्य 300 करोड़ रुपये का वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) हासिल करना तय कर रही है, जो आने वाले दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।

हमने बहुत दिनों से आपको किसी ब्रांड के बनने की कहानी नहीं बताई. बताते भी कैसे, कुछ मिल ही नहीं रहा था. दो साल से शार्क टैंक भी रंगहीन है. एकदम फिटकरी टाइप. लेकिन कल यानी एक जुलाई को एक कहानी मिली जब Ananta Capital ने एक ब्रांड में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली. एक ऐसे ब्रांड में जो 2025 में ही बना. बनने के 10 महीने में 14 करोड़ का कुल कारोबार कर लिया. घर से पैसा लगाकर मुनाफे का ब्रांड बनाया. शार्क टैंक से 180 करोड़ का वैल्यूएशन भी उठा लिया. अगले 2 साल में 300 करोड़ ARR का टारगेट भी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ब्रांड जिसका नाम है Phitku. एक D2C (Direct To Customer) ब्रांड जो फिटकरी बेस्ड नेचुरल डियोडोरेंट्स बनाता है. वही हल्के सफेद से रंग की फिटकरी जो हम सबने सलून में देखी है.

फिटकरी से फोड़ डाला

फिटकरी से Phitku डियोडोरेंट्स बनाकर मुनाफा कमाने की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही अतरंगी कहानी इसको बनाने वालों की है. कलर्स टीवी का 'बालिका वधू' सीरियल तो याद होगा ही. आनंदी भी याद होगी. मगर क्या गहना याद है. यही गहना बोले तो नेहा मरदा अग्रवाल (Neha Marda Agrawal) Phitku की फाउंडर हैं.

Advertisement
neha marda phitku
Phitku
सीरियल से शार्क टैंक का सफर

नेहा ने अपने पति सुमित अग्रवाल और दोस्त राहुल ढोलकिया के साथ मिलकर Phitku बनाया. पहले 10 महीने में 2 लाख से ज्यादा यूनिट बेच डाली. सारा पैसा अपनी जेब से लगाया और मुनाफा भी बनाया. जनवरी 2026 में जब शार्क टैंक (hark Tank India Season 5) में पहुंचे तो चतुर चालाक और देसी आयरन मैन अनुपम मित्तल और बोट वाले अमन गुप्ता को डियोडोरेंट्स सुंघा दिया. दोनों ने 1 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 1.8 करोड़ लगा दिए.

neha marda phitku
Phitku Shrak Tank 
300 करोड़ का टारगेट

मुंबई बेस्ड प्राइवेट एक्विटी फर्म अनंता कैपिटल ने Phitku में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है. अनंता कैपिटल ने पहले से ही पर्सनल केयर ब्रांड Bella Vitaऔर HipHop में पैसा लगा रखा है. फैशन ज्वेलरी ब्रांड Rubans में भी इनकी हिस्सेदारी है. अनंता कैपिटल से मिले पैसे से नेहा एण्ड टीम अगले 2 साल में 300 करोड़ का Annual Recurring Revenue करने का टारगेट लेकर चल रही है. किसी से सोचा नहीं होगा कि नाई की दुकान पर या घर के किसी कोने में पड़ी फिटकरी से ब्रांड बनाया जा सकता है. किसी ने नहीं, लेकिन गहना ने सोचा और फोड़ डाला.

वीडियो: BAT-BMS App से बीच रास्ते बंद हो रहे e-Rickshaws, क्या आपकी EV भी Hack हो सकती है?

Advertisement

Advertisement