Allu Arjun और Atlee की Raaka के म्यूजिक के बारे में क्या अपडेट आया है? क्या Prabhas ने Kalki 2 का शूट शुरू कर दिया है? SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi की हैदराबाद अचानक रुक क्यों गया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
ओजस्वी मंत्रोच्चार के साथ शूट होंगे अल्लू अर्जुन की 'राका' के सबसे भारी-भरकम सीन्स!
संस्कृत श्लोकों-पदों के ओजपूर्ण उच्चारण से सोशल मीडिया से मशहूर हुए पंडित श्रवण मिश्र ने इंस्टाग्राम पर ख़ुद ये अपडेट दिया.


# संस्कृत श्लोकों पर शूट होंगे 'राका' के हाई एनर्जी सीन
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'राका' की म्यूजिक रिकॉर्डिंग चल रही है. और फिल्म के हाई एनर्जी सीन के लिए संस्कृत श्लोक, मंत्र, पद्य रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ओजस्वी मंत्रोच्चार से मशहूर हुए पंडित श्रवण मिश्र इन्हें रिकॉर्ड कर रहे हैं. उन्होंने अपन इंस्टाग्राम स्टोरी में ये अपडेट दिया. लिखा,
"अल्लू अर्जुन एवं दीपिका पादुकोण की आगमी फिल्म राका के प्रत्येक ऊर्जावान दृश्य में संस्कृत के अदभुत गद्य पद्य मंत्र और श्लोकों की गूंज सुनाई देगी. हमें प्रसन्नता है कि इन दिव्य उच्चारणों में हम अपनी वाणी का योगदान दे सके."
इस ख़बर से अंदाज़ा लग रहा है कि एटली 'राका' में काफी कुछ यूनीक प्रेजेंट करने वाले हैं.
# 12 फरवरी को रिलीज़ होगी ग्रेटा गर्विग की 'नार्निया'
C.S. लुइस की नॉवल सीरीज़ पर 'दी क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया' फिल्म फ्रैंचाइज़ बनी. अब उसी पर एक और फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'नार्निया: द मैजिशियंस नेफ्यू'. इसे ग्रेटा गर्विग डायरेक्ट कर रही हैं. नेटफ्लिक्स ने इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस की है. पहले ये फिल्म नवंबर एंड में रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब ये 12 फरवरी, 2027 को आएगी. इसमें डेनियल क्रेग, मैरिल स्ट्रीप, कैरी मलिगन और एमा मैकी लीड हैं. इस फिल्म में नार्निया के बनने की कहानी दिखाई जाएगी.
# प्रभास ने शुरू किया 'कल्कि 2' का शूट!
प्रभास ने 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. बाकी एक्टर्स के साथ शूट तो फरवरी में ही शुरू हो गया था. मगर प्रभास अब सेट पर आए हैं. तेलुगु 360 के मुताबिक प्रभास ने मई एंड तक मेकर्स को बल्क डेट्स दी हैं. फिल्म के लिए हैदराबाद के आउटस्कर्ट्स में बड़ा-भारी सेट लगाया गया है. ख़बरें हैं कि इस बार फिल्म में तकरीबन 20 मिनट का पोर्शन महाभारत के प्रसंगों से जुड़ा रहेगा. और प्रभास के ट्रिपल रोल में नज़र आने की रिपोर्ट्स भी हैं. हालांकि मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.
# राजामौली की मुसीबत बढ़ी, रुका 'वाराणसी' का शूट!
SS राजामौली की 'वाराणसी' की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद के ताहिर स्टूडियो में चल रही है. यहां वो सीन फिल्माए जा रहे हैं, जो राजामौली अंटार्कटिक और मिडिल ईस्ट में शूट करना चाहते थे. मगर इस वक्त वहां जो तनाव बना हुआ है, उसके चलते राजामौली ने इंटरनेशनल शूट कैंसल कर दिया. ताहिर स्टूडियो में काफ़ी बड़ा वॉटर सेट बना हुआ है. और राजामौली यहां गहरे पानी वाले सीन शूट कर रहे हैं. मगर प्रशासन की पाबंदियों के चलते फिल्म मुश्किल में पड़ गई है. 123 तेलुगु के मुताबिक टीम 'वाराणसी' ने हैदराबाद वॉटर सप्लाय एंड सीवरेज बोर्ड से 150 वॉटर टैंकर्स की रिक्वेस्ट की थी. हर टैंकर की कैपेसिटी 10 हज़ार लीटर है. यानी कुल 15 लाख लीटर पानी की डिमांड की गई थी. मगर गर्मी के इस मौसम में वॉटर शॉर्टेज को देखते हुए बोर्ड ने इसके लिए इनकार कर दिया है. अब देखना ये है, कि वॉटर शॉर्टेज के बाद अब राजामौली अपनी फिल्म के सबसे अहम सीन किस तरह फिल्माएंगे. 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.
# 'पति, पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़
आयुष्मान खुराना स्टारर 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. 3 मई को मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में जंगल थीम के सेटअप पर इसे लॉन्च किया गया. ट्रेलर के मुताबिक आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे नाम के फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में हैं. एक दोस्त की मदद करते हुए हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं कि प्रजापति के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है. सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी फिल्म की फीमेल लीड्स हैं. मुदस्सर अज़ीज़ इसके डायरेक्टर हैं. ये फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी.
# नाग वामसी की फिल्म करेंगे राम चरण?
राम चरण की 'पेद्दी' की शूटिंग खत्म हो गई है. ख़बरें हैं कि इसके बाद वो 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म करने जा रहे हैं. जिसे फिलहाल RC17 कहा जा रहा है. मगर इस बीच उनके एक और फिल्म से जुड़ने की ख़बरें आ रही हैं. 123 तेलुगु के मुताबिक राम चरण, नाग वामसी की फिल्म के लिए डेट्स दे चुके हैं. और नाग वामसी जल्द ही फिल्म और डायरेक्टर का नाम अनाउंस करेंगे. सिने जोश के मुताबिक RC17 की शूटिंग जुलाई-अगस्त में शुरू होनी है. मुमकिन है कि राम चरण दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ करेंगे.
वीडियो: एटली की फिल्म AA22XA6 का नाम होगा 'राका', मेकर्स ने रिलीज किया अल्लु अर्जुन का फर्स्ट लुक





















