The Lallantop

AA22XA6 का नाम होगा 'राका', अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक दिमाग का चकरघिन्नी बना देगा!

फिल्म में अल्लू अर्जुन बड़े नाखूनों वाले पंजों के साथ नजर आ रहे हैं. इसे देखकर आपको वेयरवुल्फ की याद आ जाती है.

Advertisement
post-main-image
2026 के सेकेंड हाफ़ में अर्जुन AA23 की शूटिंग शुरू करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अल्लू अर्जुन और एटली ने उनकी साइ-फाई फिल्म का आधिकारिक शीर्षक "राका" और अर्जुन का पहला लुक 8 अप्रैल को रिलीज़ किया है जो उनकी 22वीं फिल्म और एटली की छठी है।
  • इस परियोजना पर लंबे समय से गुप्त रूप से काम किया जा रहा था, जिसमें फिल्म के टीज़र और पोस्टर को लेकर कई अफवाहें और प्रचार मीडियाई रणनीतियां शामिल थीं, जैसे शाहरुख खान द्वारा रिलीज़ करना।
  • "राका" एक VFX हावी प्रोजेक्ट है जिसका बजट लगभग 700-800 करोड़ रुपये है, और इसकी योजना 2027 के पहले आधे वर्ष में रिलीज़ करने की है, जिसमें अर्जुन ने चार अलग-अलग किरदार निभाए हैं।

लंबे इंतज़ार के बाद Allu Arjun और Atlee ने अपनी साय-फाय फिल्म का ऑफिशियल टाइटल रिवील कर दिया है. यानी जिस मूवी को लोग AA22XA6 कह रहे थे, उसे अब Raaka के नाम से जाना जाएगा. यही नहीं, उन्होंने मूवी से अर्जुन का फर्स्ट लुक भी रिवील किया है. ये लुक उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग है. कैसे? बताते हैं.

Advertisement

08 अप्रैल यानी आज अर्जुन का बर्थडे है. एटली और वो लंबे समय से AA22XA6 पर काम कर रहे थे. AA22 यानी अल्लू अर्जुन की 22वीं और A6 मतलब एटली की सिक्स्थ फिल्म. इस प्रोजेक्ट को काफी सीक्रेसी में बनाया गया है. मगर महीने भर पहले खबर आई कि मेकर्स अर्जुन के बर्थडे पर इसका फर्स्ट लुक टीज़र रिवील करेंगे. दावा तो ये भी किया गया था कि वो टीज़र कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान रिलीज़ करेंगे. मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. कुछ समय बाद मेकर्स ने ऑफिशियली बताया था कि 08 अप्रैल को टीज़र नहीं, केवल पोस्टर और टाइटल रिवील किया जाएगा. 07 अप्रैल को उन्होंने एक पोस्टर रिलीज़ किया. उसमें किसी भालू या भेड़िए का एक पंजा नजर आ रहा था. उसके जरिए मेकर्स ने अर्जुन के फर्स्ट लुक को लेकर भी अच्छी हाइप बना दी.

raaka
07 अप्रैल को रिलीज किया गया पोस्टर.

खैर, आज सुबह 11 बजे के बाद फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया. इससे सबसे पहले तो उन अफ़वाहों को विराम मिला, जहां ये कहा जा रहा था कि इसे Icon या Legacy टाइटल दिया जाएगा. लेकिन, जैसा कि हमने पहले भी बताया, इसे 'राका' नाम दिया गया है. ये मूवी में अर्जुन के कैरेक्टर का भी नाम होगा. मगर इस नाम से भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग उनका फर्स्ट लुक है. पोस्टर में वो झबरेदार बालों से लदे हुए हैं, मगर उनके सर पर कोई बाल नजर नहीं आ रहे. उनके चेहरे पर सीरियस एक्सप्रेशन है. आंखों में काजल भी. चेहरे पर लंबी-घनी काली-सफ़ेद दाढ़ी है. और साथ है बड़े-बड़े नाखूनों के साथ एक विशालकाय पंजा.

Advertisement
allu arjun
‘राका’ से अल्लू अर्जुन का ऑफिशियल लुक.

ये वही पंजा है, जो फिल्म के पिछले पोस्टर में दिखाया गया था. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी ह्यूमन बियर यानी इंसानी भालू को देख रहे हों. साथ ही आपको वेयरवुल्फ भी याद आ जाता है. वेयरवुल्फ यानी ऐसे इंसान, जो भेड़िए का रूप ले सकते हैं. वर्ल्ड सिनेमा में इस कॉन्सेप्ट पर कई फिल्में बन चुकी हैं. भारत में वरुण धवन का 'भेड़िया' भी उसका एक अन्य उदाहरण है. पर अर्जुन 'राका' में वेयरवुल्फ ही बने हैं या कुछ और, ये तो समय ही बताएगा.

यदि पोस्टर को ध्यान से देखें तो अर्जुन के लुक में एक और बात गौर करने वाली है. वो ये कि उनके सर के राइट साइड पर कुछ निशान बने हुए हैं. उस निशान का इस फिल्म की कहानी में जरूर कुछ रोचक कनेक्शन होगा. जो भी हो, 'राका' का ये फर्स्ट लुक अच्छा है. इसे देखकर आपके मन में इस प्रोजेक्ट को लेकर इंट्रेस्ट जगता है. यहां अर्जुन और एटली की भी दाद देनी होगी. दोनों अभी हजार करोड़ी फिल्म देकर आए हैं. फिर भी सेफ खेलने की जगह उन्होंने एक ऐसे कॉन्सेप्ट पर काम करना चुना, जिसमें काफी रिस्क है. अर्जुन को इस तरह के रोल और लुक में पहले कभी नहीं देखा गया है. न ही एटली ने ही ऐसी कोई मूवी डायरेक्ट की है. दोनों के लिए ये थीम बिल्कुल नया नज़र आ रहा है. इसलिए वो साथ में क्या खिचड़ी पकाते हैं, वो देखने लायक होगा.

बता दें कि 'राका' को कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. वो इससे पहले 'बीस्ट', 'जेलर' और 'कुली' जैसी फिल्में बना चुके हैं. 'राका' में अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं. ये एक VFX हैवी प्रोजेक्ट है. इस वजह से मूवी का टोटल बजट 700-800 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. ये बात इसे 'रामायण' और 'वाराणसी' के बाद देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बना देती है. रिपोर्ट है कि मेकर्स ने इसमें टाइम ट्रैवल और मल्टीवर्स के कॉन्सेप्ट को एक्सप्लोर किया है. बताया तो ये भी गया है कि अर्जुन ने फिल्म में चार कैरेक्टर्स प्ले किए हैं. यदि ऐसा है, तो आने वाले दिनों में हमें उनके और लुक्स देखने को मिल सकते हैं. चर्चा है कि इस फिल्म को 2027 के फर्स्ट हाफ़ में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: AA22xA6 में अल्लू अर्जुन का रोल सुन, दिमाग नाच जाएगा

Advertisement