The Lallantop

सिद्धू मूसेवाला ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा था?

25 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट लिखने के चार दिन बाद, सिद्धू मूसावाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस लीडर और पंजाबी सिंगर की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई.

'मैं राजनीति में पद या प्रशंसा पाने के लिए  नहीं आ रहा हूं. मैं सिस्टम को बदलने के लिए इसका हिस्सा बनना चाहता हूं. मैं लोगों की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं'.

कांग्रेस ज्वाइन करते समय पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने यह बात कही थी. इसको कोई 6 महीने हो चुके हैं और सिस्टम को बदलने की बात करने वाले सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मूसेवाला ने यूनीक सिंगिंग और रैपिंग स्टाइल से अपने लिए एक खास तरह का नीशे क्रिएट किया था. उन्होंने अपनी एक अलहदा पहचान बनाई थी. मूसेवाला ने 'लेजेंड', 'डेविल', 'जस्ट लिसन', 'जट दा मुक़ाबला', ‘हथियार’ और ऐसे ही दूसरे गानों के जरिए अपना एक फैनबेस मेनटेन किया था.

सिद्धू मूसेवाला की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में मूसेवाला ने अपने ही एक गाने 'लेवल्स' का वीडियो पोस्ट किया था. जो अभी चार दिन पहले ही रिलीज़ हुआ था. इसे यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो को कैप्शन देते हुए मूसेवाला ने पंजाबी में लिखा, 

Advertisement

'वो भूल जाते हैं, पर उन्हें पता नहीं कि डेविल के आगे कोई नहीं'. 

25 मई को ये पोस्ट लिखने के चार दिन बाद, अफसोस आज ‘डेविल’ खुद नहीं हैं. उनकी 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में सवार थे. उनके ऊपर मनसा जिले में जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज से पहले ही मूसेवाला ने दम तोड़ दिया. इस घटनाक्रम के एक दिन पहले ही पंजाब की आप सरकार ने कई लोगों समेत मूसेवाला की सुरक्षा भी वापस ली थी.

उनका एक और गाना है 'डेविल' जिसकी एक लाइन का अर्थ है: 'डेविल्स के साथ खेल मत करो, तुम्हारे साथ कब वारदात हो जाए पता नहीं'. अब खुद मूसेवाला के साथ वारदात हो गई. अपने आखिरी ट्वीट में गन के साथ फोटो डालते हुए उन्होंने लिखा: 

Advertisement

U DONEEEEEEE ?????

कितना दु:खद है कि जो व्यक्ति 20 दिन पहले तक गन की तस्वीर डाल रहा था, आज उसीकी गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर थे. आजतक के ललित शर्मा ने कुछ सरकारी एजेंसीज से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है. खबरों के अनुसार, बिश्नोई गैंग के विरोधी कैंप को सिद्धू मूसेवाला सपोर्ट कर रहे थे. इसी वजह से वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या

Advertisement