The Lallantop

OMG 2 के लिए अक्षय ने फ्री में काम किया

अजीत अंधारे ने बताया, ''अक्षय के बिना ये रिस्क लेना संभव नहीं था. अक्षय ने फिल्म के लिए हर संभव मदद की.''

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार की फिल्म 'गदर 2' से क्लैश के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है.

अक्षय की OMG 2. रिलीज़ से पहले इसे लेकर खूब बवाल हुआ. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई हिस्सों को मॉडिफाई करवाया था. बहुत से कट्स लगवाए थे. फिल्म के बजट और स्टार्स की फीस को लेकर भी कई सारी खबरें आई थीं. कहा गया कि अक्षय ने अपने कैमियो के लिए भयंकर फीस चार्ज की है. लेकिन प्रड्यूसर अजीत अंधारे ने बताया कि OMG 2 के लिए अक्षय ने एक भी रूपया नहीं लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला ने फिल्म के प्रड्यूसर अजीत अंधारे से बात की. फीस को लेकर उन्होंने कहा,

''OMG 2 के बजट को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है. मैं बता दूं अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए एक भी रुपया नहीं लिया. बल्कि ऐसी रिस्की फिल्म में हमारे साथ काम किया और हमारे साथ खड़े रहे. मैं उन्हें पहले से जानता हूं. OMG , 'स्पेशल 26' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के समय से. ऐसी हटकर स्क्रिप्ट पर उनसे ज़रूर बात करता हूं. उनके बिना ये रिस्क लेना संभव नहीं था. अक्षय ने फिल्म के लिए हर संभव मदद की थी.''

Advertisement

फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने भी अक्षय कुमार की तारीफ की थी. कहा था कि ‘रोड टू संगम’ के बाद उन्हें करीब 10 साल तक घर बैठना पड़ गया था. उनके पास कोई काम नहीं था. इतने लंबे ब्रेक के बाद उन्हें OMG 2 बनाने को मिली और वो उसे टार्गेट ऑडियंस को दिखा नहीं पा रहे. अमित ने सेंसर बोर्ड पर बात करते हुए कहा था,

"क्या वो (सेंसर बोर्ड) जानते हैं कि इस स्क्रिप्ट को कई प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट किया था? सोनी, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और कई लोगों ने उसे रिजेक्ट कर दिया था. अंत में अक्षय कुमार ने इसे बनाने की हिम्मत दिखाई. वो स्क्रिप्ट को लेकर बहुत ओपन थे और कहा कि ये फिल्म बननी ही चाहिए. उनकी वजह से हम हिम्मत दिखा पा रहे हैं, वरना OMG 2 कभी बन ही नहीं पाती. मैं अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल से मिला और उनके ज़रिए अक्षय तक पहुंचा. अगर मैं उन तक नहीं पहुंचता तो ये कहानी किसी कोने में दबी रह जाती. शायद मेरे बच्चे उससे कागज़ के हवाईजहाज़ बनाते, या कोई उनमें चने रखकर खा रहा होता. एक एक्टर फाइनल होने के बाद, 50 करोड़ रुपए खर्च हो जाने के बाद CBFC कहता है कि हम इसे नहीं दिखा सकते.''

फिल्म के बजट की बात करें तो पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसका प्रोडक्शन कॉस्ट 50 से 60 करोड़ रुपए है.  OMG 2 का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. कम बजट में बनी ये फिल्म बढ़िया कलेक्शन कर रही है. पहले हफ्ते के खत्म होते-होते इसने बॉक्स ऑफिस पर 85.05 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 120 करोड़ पार हो चुका है. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग चालू, पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगा कलेक्शन

Advertisement