The Lallantop

"शाहरुख जगह-जगह नाचकर बेइज्ज़ती करवाते हैं, गुटखा के बेवकूफाना ऐड्स करते हैं"

प्रशांत नारायणन के इस बयान के बाद शाहरुख खान के फैन्स ने उन्हें और उनके परिवार को ट्रोल करना और रेप की धमकियां देनी शुरू कर दीं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख विमल वाले ऐड में अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ नज़र आ चुके हैं.

Shah Rukh Khan अक्सर अपने Vimal Pan Masala वाले ऐड के लिए ट्रोल होते रहते हैं. तंबाकू को प्रमोट करने की वजह से उनके खिलाफ़ पुलिस FIR भी हो चुकी है. हाल ही में Murder 2 के विलन Prashant Narayanan ने भी शाहरुख खान से जुड़े इन मसलों पर बात की है. उनके मुताबिक, शाहरुख और Hrithik Roshan जैसे एक्टर्स अपनी शक्तियों का सही इस्तेमाल नहीं करते हैं. उल्टा, वो गुटका का प्रचार कर लोगों को बेवकूफ़ बनाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों प्रशांत ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया था. उसमें उनसे आवारा कुत्ते बनाम सुप्रीम कोर्ट वाले मुद्दे पर सवाल किया गया. साथ ही ये भी पूछा गया कि क्यों इंडस्ट्री के ए-लिस्ट एक्टर्स ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं. इस पर प्रशांत कहते हैं,

"मुझे लगता है कि उन एक्टर्स में किसी बात का डर है. उसी वजह से वो खुलकर नहीं बोल रहे हैं. आम आदमी की तुलना में एक स्टार की पहुंच कहीं ज़्यादा होती है. जब शाहरुख खान या ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ऐसे मुद्दों पर बोलते हैं, तो उसका बहुत बड़ा असर पड़ता है. मगर आप इन एक्टर्स को सबसे बेवकूफाना ऐड्स करते हुए देखते हैं. अगरबत्ती से लेकर चप्पल और ट्यूबलाइट तक- ये सब कुछ बेच रहे हैं."

Advertisement

प्रशांत की मानें तो ये सुपरस्टार्स अपनी एक पहल से समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. वो कहते हैं,

"आम लोग आप (एक्टर्स) के प्रचार किए गए चप्पल खरीद रहे हैं. आपके प्रचार वाले दारू और गुटखा खरीद रहे हैं. ये लोग गुटखा बेचते हैं सब. इज़्ज़त से गुटखे बेच रहे हैं. लेकिन आपमें इतना दिल नहीं कि आप कुत्तों के लिए बोल लें."

प्रशांत के मुताबिक, मुद्दों पर बोलते वक्त इन एक्टर्स की 'जुबान की केसरी पर चुप्पी छा जाती है'. शाहरुख का नाम लिए बिना वो आगे कहते हैं,

Advertisement

"आदमी को कितना चाहिए यार? मुझे तो ये समझ नहीं आता कि क्या करना है इतने का? अरे इतना तो है भाई तुम्हारे पास और क्या करोगे तुम? गाड़ियां ले लीं. तुमने ये कर लिया, वो कर लिया. इनवेस्टमेंट कर लिया है. तुम्हारी सात पुश्तें तुम्हारे इनवेस्टमेंट से खुश हो जाएंगी. लेकिन फिर भी तुम लोगों को अलग-अलग जगह जाकर, बेइज्जती करवाकर नाचने की क्या ज़रूरत है? तुम्हें क्या ज़रूरत है गुटखा बेचने की या किसी की शादी पर जाकर नाचने की? आप जब अपने आप की ही रिस्पेक्ट नहीं कर रहे, तो और क्या करेंगे?"

prashant
बताया जा रहा है कि प्रशांत नारायणन ने अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट कर लिया है.

प्रशांत के बयान ने इंटरनेट पर शाहरुख खान फैन्स को काफ़ी नाराज़ कर दिया है. लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट है कि कई ट्रोल्स ने उनके परिवार को गाली-गलौज और रेप की धमकी दी है. दावा ये भी किया जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है.

वीडियो: शाहरुख खान ने खुद लिखा था 'किंग' में सुनाई दिया वायरल डायलॉग

Advertisement