The Lallantop

लंदन में रहेंगे प्रभास, घर का किराया 60 लाख!

Prabhas ने नवंबर में घुटने की सर्जरी करवाई थी. फिर शूटिंग के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया. जिसके लिए लंदन में किराए का घर ले लिया.

Advertisement
post-main-image
प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में भी काम करने वाले हैं.

Prabhas की फिल्म Kalki 2898 AD की इन दिनों खूब चर्चा है.  Nag Ashwin के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर की शूटिंग लंदन में हुई है. अब खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग से फारिग होने के बाद प्रभास ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है. इस ब्रेक के लिए उन्होंने लंदन में एक प्रॉपर्टी रेंट पर ली है. आसान भाषा में कहें तो उन्होंने किराए पर घर लिया है. उस घर का किराया इतना है कि सुनकर कान लाल हो जाएंगे.

Advertisement

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास के इस लंदन वाले नए घर का किराया करीब-करीब 60 लाख रुपए महीना है. रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि प्रभास तब तक यहां रहेंगे जब तक वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू करते. जिसके लिए प्रभास वापिस इंडिया लौटेंगे. बताया ये भी जा रहा है कि ये वही मकान हैं जहां प्रभास काम के बाद ब्रेक लेने आया करते थे.

नंवबर 2023 में प्रभास ने यूरोप में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी. खबरें ये भी चल रही हैं कि इसी सर्जरी के बाद से वो लंदन में आराम कर रहे हैं. जब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएंगे तभी इंडिया वापिस आएंगे. इन दिनों वो अपनी हेल्थ पर सबसे ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं. इसीलिए उन्होंने लंदन में किराए का घर ही ले लिया है.

Advertisement

ख़ैर, बीते दिनों कल्कि 2898 AD के डायरेक्टर नाग अश्विन ने फिल्म की तैयारी पर बात की. उन्होंने बताया कि उनके लिए ऐसी दुनिया बनाना सबसे मुश्किल था. उनकी कोशिश ये थी कि जो स्क्रीन पर दर्शकों को दिखाई दे, वो इंडियन ही लगे. किसी हॉलीवुड फिल्म की नकल नहीं.

ये रिपोर्ट भी आई थी कि 'कल्कि 2898 AD' को नौ पार्ट्स में बनाया जा सकता है. यानी इस सीरीज़ में 9 फिल्में आ सकती हैं. हालांकि ये प्रभास वाली फिल्म की सीक्वल नहीं होंगी. इस यूनिवर्स के अलग-अलग किरदारों पर स्पिन-ऑफ फिल्में बनाई जा सकती हैं. मेकर्स अभी पूरी तरह से इस प्लान को लेकर आगे नहीं बढ़ रहे हैं. उनका मानना है कि Kalki 2898 AD को मिले रिस्पॉन्स के बाद ही वो कोई फैसला ले पाएंगे.

'कल्कि 2898 AD' को भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को बदलकर रख देने वाली है. इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए से ऊपर बताया जा रहा है. इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकण, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इसके अलावा ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि ‘कल्कि 2898AD’ में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, राणा दग्गूबाती, NTR जूनियर, नानी, मृणाल ठाकुर और एस.एस. राजमौली भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं. मगर अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. ‘कल्कि 2898 AD’ जनवरी 2024 में रिलीज़ होने वाली थी. अब ये फिल्म 9 मई, 2024  को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.  

Advertisement

Advertisement