आज हम आपको बताएंगे प्रभास की फिल्म 'सलार पार्ट-2' से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट. यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई भी बताएंगे. सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर आया है तो उस पर भी चर्चा होगी. तो चलिए शुरू करते हैं ख़बरों का सिलसिला.
'सलार 2' का ऐसा अपडेट आया कि प्रभास फैन्स लहालोट हो जाएंगे
‘सलार 2’ की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है. प्रभास भी इसे जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं.

1. कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' का अनाउंसमेंट कर दिया है. फिल्म में प्रियंका के साथ 'द बॉयज' के एक्टर कार्ल अर्बन भी नज़र आयेंगे. डेडलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में प्रियंका एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी.
2. 'ड्यून 2' ने कमाई में 'ओपनहाइमर' को पछाड़ा
डेनी विल्नॉव की फिल्म 'ड्यून 2' ने रिलीज़ होने के पहले हफ्ते में झमाझम कमाई की है. टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 178 मिलियन डॉलर यानी 1475.59 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओपनिंग वीकेंड में हुई कमाई के मामले में 'ड्यून 2' ने 'ओपनहाइमर' को पीछे छोड़ दिया है.
3. कार्तिक और तृप्ति ने शुरू की 'भूल भुलैया 3' की तैयारी
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ने अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को अनीस बज़्मी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज़ होगी.
4. प्रभास की 'सलार पार्ट-2' पर आया बड़ा अपडेट
आई ड्रीम मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर बॉबी सिम्हा ने बताया कि टीम अप्रैल 2024 से 'सलार पार्ट-2' की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. बॉबी सिम्हा ने फिल्म के पहले भाग में भारवा का किरदार निभाया था. पहले खबरें आई थीं कि ‘सलार 2’ की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है. प्रभास भी इसे जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं. 'सलार' को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे एक्टर्स ने काम किया है.
5. यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने कमाए 70 करोड़
बॉक्सऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' ने रिलीज़ के 10वें दिन दुनियाभर से 75 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर ली है. फिल्म को आदित्य जम्भाले ने डायरेक्ट किया है.
6. सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर आया
सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर आ गया है. ये फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है. सारा अली खान एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नज़र आने वाली हैं. फिल्म 21 मार्च, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.









