The Lallantop

शाहरुख खान की इस सुपरहिट पिक्चर पर आधारित होगी प्रभास की अगली फिल्म?

Prabhas की Hanu Raghavapudi के साथ वाली फिल्म Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर पिक्चर से इंस्पायर्ड होने की खबरें कितनी सच्ची हैं?

Advertisement
post-main-image
प्रभास की फिल्म 'फौजी' को लेकर अपडेट आया है.

Prabhas का ये साल बहुत बिज़ी होने वाला है. आने वाले सालों में उनकी बहुत सी फिल्में आने वाली हैं. कुछ की अनाउंसमेंट हो चुकी है, कुछ पर काम चालू हो चुका है, कुछ बनकर तैयार हो चुकी हैं तो कुछ को लेकर अभी तक सिर्फ खबरों का बाज़ार गर्म हुआ है.ऐसी ही एक फिल्म है Fauji. जिसे Hanu Raghavapudi डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जब से पिक्चर की अनाउंसमेंट हुई है तब से इसकी कास्टिंग और स्टोरीलाइन को लेकर चर्चा है.बताया जा रहा है कि ये फिल्म Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर पिक्चर Veer-Zaara से प्रेरित होगी. इन खबरों में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक हनु ने 'फौजी' के लिए बिल्कुल ओरिजनल स्टोरी लिखी है. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें एक्शन और रोमांस दोनों होगा. इसके 'वीर-ज़ारा' से इंस्पायर्ड होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं. प्रभास, पिक्चर में आर्मी ऑफिसर बने हैं. हाल ही में डायरेक्टर हनु ने Rajesh Manne को दिए इंटरव्यू में इस फिल्म पर बात की.उन्होंने बताया कि ये फिल्म प्रभास के लिए ही लिखी गई थी. इसकी स्टोरीलाइन बिल्कुल फ्रेश है.उन्होंने कहा,

''फिल्म की स्टोरीलाइन, स्क्रिप्ट, बैकग्राउंड सबकुछ बिल्कुल नया है. अपनी फिटनेस के साथ प्रभास इस रोल के साथ बिल्कुल न्याय करेंगे.''

Advertisement

उन्होंने  ये भी कहा कि जनता थिएटर्स में जब प्रभास को इस रोल में देखेगी तो उन्हें समझ आएगा कि वो बिल्कुल उम्मदों पर खरे उतरे हैं. उन्होंने कहा प्रभास के रोल को देखकर फैन्स बिल्कुल डिस्पॉइंट नहीं होगे. कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि फौजी का ही कुछ सीन शूट करते हुए प्रभास चोटिल हो गए थे. इसी चोट की वजह से 'कल्कि 2898 एडी' के जापान रिलीज़ के वक्त प्रभास वहां नहीं पहुंच पाए.

तेलेगु 360 की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म प्रभास के करियर का हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट होने वाला है. जिस पर मेकर्स ने 400 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. ये प्रभास के साथ-साथ डायरेक्टर हनु के करियर की भी बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. इससे पहले उनकी बनाई 'सीता-रामम' ही एक बड़े बजट की पिक्चर थी. जिसपर 98 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये मूवी हिस्टॉरिकल-फिक्शन होगी. 1940 की एक सच्ची घटना पर आधारित. फिल्म प्री-इंडिपेंडेंस एरा में सेट होगी. सुभाष चंद्र बोस के समय को भी दर्शाएगी. वे आज़ाद हिंद फौज के फाउंडर थे. फिल्म में प्रभास उनकी फौज में काम करते हुए दिख सकते हैं. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी.

Advertisement

ख़ैर, प्रभास 'फौजी' से पहले एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसका नाम है 'द राजा साब'. ये हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म है. प्रभास पहली बार ऐसे किसी जॉनर में दिखाई देने वाले हैं. ये 10 अप्रैल 2025 में रिलीज़ हो सकती है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने प्रभास की 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा, अब आमिर खान की 'दंगल' की बारी?

Advertisement