Dhurandhar 2 ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक गज़ब भौकाल मचा रखा है. तभी फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री भी इस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं. मगर इसे बड़ा बनाने में सबसे बड़ा योगदान आम लोगों का है. 18 मार्च को मेकर्स ने इसका पेड प्रिव्यू रखा था. उसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
'धुरंधर 2' देखकर निकली जनता ने फिल्म के बारे में क्या बताया?
कुछ यूजर्स इसे एक ज़बरदस्त फिल्म होने के बावजूद पहले पार्ट से कमतर बता रहे हैं.
.webp?width=360)

एक यूजर ने फिल्म का मिनी रिव्यू देते हुए कहा,
"आखिरी आधे घंटे में पहले थिएटर का माहौल गुस्से वाला हो जाता है. फिर अचानक सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. ये हंसी मजाक पर नहीं, बल्कि इस बात की खुशी में होती है कि फिल्म का अंत बहुत अच्छे तरीके से किया गया है. आखिर में मूवी आपको सोचने पर भी मजबूर करती है. कुल मिलाकर ये इतनी अच्छी है कि समय का पता ही नहीं चलता. शुरुआत में लगा था कि ये सीक्वल कहीं पहले पार्ट के बचे हुए सीन जोड़कर बनाई गई फिल्म न निकले. पहला हाफ थोड़ा वैसा लगता भी है. थोड़ा धीमा और बिखरा हुआ. अक्षय खन्ना की कमी भी महसूस होती है. लेकिन इंटरवल के बाद ये बहुत तेज हो जाती है और फिर अंत तक आपको बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने शानदार काम किया है और फिल्म देखकर आप खुश होकर बाहर निकलते हैं."

दूसरी यूजर ने फर्स्ट हाफ़ को धीमा बताते हुए कहा,
"धुरंधर 2 की शुरुआत थोड़ी धीमी है. लेकिन सेकेंड हाफ़ बहुत मज़ेदार और ग्रिपिंग है. आखिर में जो ट्विस्ट आते हैं, वो काफी अच्छे लगते हैं. फिल्म के कैरेक्टर्स भी बिल्कुल असली महसूस होते हैं, खासकर नवाज़ शरीफ वाला रोल. ऐसा लगता है जैसे कोई एक्टिंग नहीं, बल्कि असलियत दिख रही हो."

तीसरे ने 'धुरंधर 2' को पहले पार्ट से ज्यादा बेहतर कहते हुए कमेंट किया,
"भाई आदित्य धर ने सच में कमाल कर दिया है. धुरंधर का दूसरा पार्ट पहले वाले से भी ज्यादा शानदार है. जाओ और देखो. ये चार घंटे की फिल्म लगती ही नहीं है. आपको ये पसंद आएगी. ये हर चैप्टर के साथ बेहतर और क्रेज़ी होती चली जाती है."

चौथी यूजर ने कहा,
"धुरंधर: द रिवेंज डिसेंट फिल्म है. पार्ट 1 ज़्यादा आर्टिस्टिक और रियल थी. पार्ट 2 में बड़े और मासी सीन्स की भरमार है. इंटरवल के बाद वाले कुछ सीक्वेंस थोड़े खींचे हुए लगे. मेरे ख्याल से धुरंधर 1, धुरंधर 2 से बेहतर थी."

पांचवें यूजर ने रणवीर सिंह की तारीफ़ करते हुए लिखा,
"धुरंधर 2 से रणवीर सिंह का सॉलिड कमबैक हो रहा है. हम पहले एनिमल के वॉयलेंस और इंटेंसिटी के बारे में बात कर रहे थे. लेकिन सच कहूं तो धुरंधर 2 इसे एक नए लेवल पर लेकर गई है. फिल्म का थ्रिल, रॉ एक्शन और इंटेंसिटी ज़बरदस्त है. और रणवीर सिंह? एकदम शानदार. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं."

'धुरंधर 2' ने पेड प्रीमियर समेत ओपनिंग वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये की अडवांस सेल की है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह का रिस्पॉन्स इसे मिल रहा है, उससे ये हफ्ता बीतने तक 500 करोड़ रुपये भी कमा सकती है. हालांकि 18 मार्च को फिल्म के नॉन हिंदी वर्जन की सिनेमाघरों तक डिलीवरी में काफी देरी हो गई थी. इससे साउथ के कई इलाकों में मेकर्स को फिल्म के शोज़ कैंसिल करने पड़ गए. हिंदी वर्जन में भी इस तरह की दिक्कतें हुई हैं, जिसके लिए आदित्य धर ने लोगों से माफ़ी मांगी है.
वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अडवांस बुकिंग में अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)