The Lallantop

600 करोड़ रुपए कमाने के बावजूद इस जगह फ्लॉप हुई प्रभास की 'सलार', लौटाने पड़े पैसे

Prabhas की Salaar Part 1: Ceasefire ने देशभर में तगड़ा परफॉर्म किया. मगर कुछ जगह पर अच्छा परफॉर्म नहीं पाई. ऐसे में प्रोड्यूसर्स ने डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे लौटाकर नुकसान की भरपाई की.

Advertisement
post-main-image
'सलार' की परफॉरमेंस से प्रभास का करियर दोबारा पटरी पर लौटा है.

Prabhas की Salaar Part 1: Ceasefire ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. दुनियाभर से इस फिल्म ने लगभग 615 करोड़ रुपए के आसपास कमाई की. प्रभास के करियर को वापस पटरी पर लेकर आई. बावजूद इसके फिल्म के प्रोड्यूसर्स को डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे लौटाने पड़े. क्योंकि उन्होंने फिल्म महंगे दामों पर खरीदी थी. मगर पिक्चर उतने पैसे कमा नहीं पाई.  

Advertisement

ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु भाषी क्षेत्रों में 'सलार' ने तकरीबन सारा पैसा रिकवर कर लिया था. लेकिन कुछ इलाकों में ऐसा नहीं हो पया. 'मैत्री मूवी मेकर्स' ने 60 करोड़ रुपये में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स खरीदकर निजाम में फिल्म रिलीज की थी. जिससे उन्हें अच्छा प्रॉफिट हुआ. लेकिन आंध्र में कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स के साथ पैसों को लेकर अलग ही खेल देखने को मिला. उन्हें नुकसान हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर ने खुद आंध्र प्रदेश के कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स को कॉल करके उनसे बात की. फिर उनके नुकसान की भरपाई की.

खास बात ये है कि इन डिस्ट्रिब्यूटर्स ने ‘सलार’ के प्रोड्यूसर्स को खुद से संपर्क नहीं किया था. बल्कि होमबाले फिल्म्स ने खुद आगे बढ़कर उनसे बात की. और उनके नुकसान झेलने वाले डिस्ट्रिब्यूटर्स की मदद की. कुछ ही इलाकों में फिल्म का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा. वरना तो फिल्म ने देशभर से तगड़ी कमाई की है.

Advertisement

'सलार' 22 दिसंबर को थिएटर्स में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई. इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे एक्टर्स दिखे. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 480.26 करोड़ रुपये रहा. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 615.26 करोड़ रुपये रहा. 'सलार' के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा, मलयालम और अंग्रेजी वर्जन नेटफ्लिक्स पर हैं. मगर फिल्म का हिंदी वर्जन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है. 'सलार' का दूसरा पार्ट जल्द ही बनेगा. इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने सामने दिखेंगे. इसका नाम होगा- 'सलार पार्ट 2- शौर्यांग पर्वम'

कुछ वक्त पहले फिल्म के दूसरे पार्ट पर अपडेट आया था. एक इंटरव्यू में एक्टर बॉबी सिम्हा ने बताया था कि टीम अप्रैल 2024 से 'सलार पार्ट-2' की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. बॉबी सिम्हा ने फिल्म के पहले भाग में भारवा का किरदार निभाया था. पहले खबरें आई थीं कि ‘सलार 2’ की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है. प्रभास भी इसे जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं.

प्रभास की अपकमिंग फिल्मों में ‘कल्कि 2898 AD’ और 'स्पिरिट' शामिल है. ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकण, कमल हासन और दिशा पाटनी दिखेंगे. वहीं 'स्पिरिट' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं. एक इवेंट में संदीप ने बताया था कि इस साल के आखिर तक वो ‘स्पिरिट’ का शूट शुरू करेंगे. इस फिल्म में प्रभास एक पुलिसवाले के रोल में नज़र आ सकते हैं.  

Advertisement

वीडियो: Salaar के लिए Prabhas ने fees तो ली ही, साथ में मेकर्स के साथ प्रॉफिट शेयर भी किया

Advertisement