The Lallantop

पीएम मोदी की टीम ने शाहरुख खान की 'डंकी' का पोस्टर कॉपी किया?

इन दिनों सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का एक प्रमोशनल पोस्टर चल रहा है. इसमें सिर्फ शाहरुख खान की जगह पीएम मोदी खड़े हैं. बाकी सब डिट्टो.

Advertisement
post-main-image
'डंकी' और उसकी तर्ज पर बना पीएम मोदी का पोस्टर.

पिछले दिनों Dunki का इंटरनेशनल पोस्टर रिलीज़ किया गया. इसमें शाहरुख खान की पीठ नज़र आ रही थी. वो किसी धूल-धक्कड़ वाली जगह पर खड़े थे. शायद किसी अरब देश में. बताया गया कि इस फिल्म की कहानी एक सैनिक के बारे में होगी. जो अपना दिया वादा पूरा करने के लिए पूरी दुनिया के चक्कर काटकर अपने देश वापस लौटता है. इसी पोस्टर की मदद से बताया गया कि विदेशों में फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी. अब PM Narendra Modi का एक ऐसा ही प्रमोशनल पोस्टर वायरल हो रहा है. इस पर शाहरुख खान फैन्स और आम जनता का कहना है कि पीएम मोदी की टीम ने Shahrukh Khan की फिल्म का पोस्टर कॉपी कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो चल रही है. ये डिट्टो 'डंकी' वाला पोस्टर है. बस फर्क ये है कि इसमें शाहरुख खान की जगह पीएम मोदी नज़र आ रहे हैं. पोस्टर के ऊपर लिखा हुआ है-

"एक वादा पूरा करने के लिए मोदी की यात्रा"  

Advertisement
dunki poster,
ये है ‘डंकी’ का पोस्टर.

जहां 'डंकी' की रिलीज़ डेट लिखी थी, वहां पर बड़े-बड़े अक्षरों में 2024 लिखा हुआ है. इसका मतलब 2024 आम चुनावों से है. 'डंकी' के पोस्टर में जहां डायरेक्टर का नाम लिखा हुआ था, वहां इस पोस्टर में लिखा-

"भारत के लोगों द्वारा बनाई गई फिल्म."

ये है पीएम मोदी के प्रमोशनल कैंपेन का पोस्टर, जो सोशल मीडिया पर चल रहा है.

मगर जनता इस बात से हैरान है कि अगर किसी पोस्टर की नकल ही करनी थी, तो थोड़ी अक्ल लगानी चाहिए थे. कम से कम बैकग्राउंड ही चेंज कर देना था. मोदी जी सउदी अरब में खड़े होकर भारत के लोगों को दिया कौन सा वादा पूरा करेंगे! चुनाव तो इंडिया में होने हैं. काफी हद तक ये भी संभव है कि ये पीएम के किसी फैन का बनाया हुआ पोस्टर हो. 

Advertisement

वहीं शाहरुख खान फैन्स में खुशी की लहर है. उनका कहना है कि शाहरुख की 'डंकी' का बज़ इतना ज़्यादा है कि देश के प्रधानमंत्री की पीआर टीम भी उसका पोस्टर कॉपी कर रही है. इस प्री-रिलीज़ बज़ के आधार पर उन्होंने 'डंकी' को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है.

ख़ैर, 'डंकी' साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. क्योंकि ये शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की एक साथ पहली फिल्म है. इसमें शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, सतीश शाह, विकी कौशल और गुरप्रीत गुग्गी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये फिल्म विदेशों में तो 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है. मगर फिल्म की इंडिया रिलीज़ अब तक अनाउंस नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल तो फिल्म की रिलीज़ डेट 22 दिसंबर ही है. मसला ये है कि इसी दिन प्रभास की 'सलार' और हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'एक्वामैन 2' भी थिएटर्स में लग रही है. 

वीडियो: शाहरुख खान के एक फैन ने डंकी का टीजर बनाया है, जो फिल्म के लिए इंतज़ार बढ़ा देगा

Advertisement