The Lallantop

ईरान के बारे में CIA की सीक्रेट रिपोर्ट चौंकानेवाली, जंग में बैकफुट पर अमेरिका?

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ईरान आने वाले दिनों में बड़े और गंभीर आर्थिक संकट से गुजरने के पहले कम से कम तीन से चार महीने तक अमेरिका की ओर से लगातार लगाए जा रहे नेवल ब्लॉकेड का सामना कर सकता है. हालांकि, बाद में ईरान को और भी गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने ईरान को लेकर बड़ा दावा कर दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

ईरान ने अमेरिका-इजरायल के साथ जंग में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को एक हथियार के तरह इस्तेमाल किया है. अब ईरान और होर्मुज को लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने बड़ा दावा कर दिया है. एजेंसी ने अपनी एक सीक्रेट रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान होर्मुज में अमेरिका के नेवल ब्लॉकेड को तीन से चार महीने तक और झेल सकता है. रिपोर्ट में ईरान के पास हथियारों का बड़ा जखीरा होने की भी बात कही गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे को गलत साबित कर दिया, जिसमें वो ईरान को घुटनों पर लाने का दावा कर रहे थे. ट्रंप ने कहा था कि ईरान को सैन्य और आर्थिक रूप से कमजोर कर देंगे. द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की Central Intelligence Agency (CIA) ने इस हफ्ते की शुरुआत में वाइट हाउस में ट्रंप प्रशासन को एक सीक्रेट रिपोर्ट सौंपी.

ईरान गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करेगा?

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ईरान आने वाले दिनों में बड़े और गंभीर आर्थिक संकट से गुजरने के पहले कम से कम तीन से चार महीने तक अमेरिका की ओर से लगातार लगाए जा रहे नेवल ब्लॉकेड का सामना कर सकता है. हालांकि, बाद में ईरान को और भी गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अखबार को ये जानकारी इस सीक्रेट रिपोर्ट से जुड़े 4 लोगों ने ही दी है.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कई बार यह भी दावा कर चुके हैं कि ईरान-अमेरिका जंग जल्द ही खत्म हो सकता है. और ईरान को जल्द से जल्द जंग को खत्म कर देना चाहिए. लेकिन CIA की इस सीक्रेट रिपोर्ट ने ट्रंप के जंग खत्म करने वाले दावे पर भी पानी फेर दिया है. साथ ही कई नये सवाल भी उठा दिए हैं.

Iran Blocked
ईरानी सैनिक.
ईरान के पास मिसाइल और ड्रोन्स का बड़ा जखीरा

CIA की ओर से वाइट हाउस को सौंपे सीक्रेट रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के पास अब भी मिसाइल और ड्रोन्स का एक बड़ा जखीरा है. यानी अमेरिका-इजरायल के साथ चले भीषण जंग के बाद भी ईरान के पास इतने ड्रोन्स और मिसाइल हैं कि वो इस जंग में और आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को 7 हफ्ते बीते, अभी तक सुपुर्दे-खाक क्यों नहीं हुए?

Advertisement

Independent की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि ईरान का नेतृत्व करने वाला प्रशासन अब और भी ज्यादा कट्टर, दृढ़ और आत्मविश्वास से भर चुका है. उन्हें इस बात का भरोसा हो चुका है कि वो अमेरिका की राजनीतिक इच्छाशक्ति के सामने लंबे समय तक टिके रह सकते हैं. साथ ही किसी भी तरह के विरोध का सामना कर सकते हैं. 

वीडियो: ईरान ने US के कितने ठिकाने तबाह किए? ट्रंप की पोल खुली

Advertisement