CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके समर्थन और विरोध में सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चल रहे हैं. बीजेपी लोगों के घर-घर जाकर इसके फायदे गिना रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चल रहा है. कुछ दिन पहले CAA के सपोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया था. लोगों से अपील की थी कि वो इस नंबर पर CAA के समर्थन में कॉल करें. नंबर था- 88662-88662.
CAA मिस्ड कॉल नंबर पर सन्नी लियोनी से बात कराने का दावा करने वाले को पीएम मोदी फॉलो करते हैं!
88662-88662 पर मिस्ड कॉल के लिए घटिया बातें शेयर हो रही हैं.


लेकिन इस नंबर पर कॉल के लिए जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं. उससे बीजेपी की भद्द पिट रही है. इस नंबर पर अधिक से अधिक कॉल के लिए लोगों को बरगलाया जा रहा है. एक तरह के हर मर्ज का इलाज 88662-88662 बन गया है. फ्री सेक्स, जॉब्स, फ्री डाटा से लेकर नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, सब कुछ इस नंबर पर कॉल करने से मिलने का दावा किया जा रहा है. इस तरह का लालच और झांसा देकर इस नंबर पर कॉल करने के लिए कहने वालों की इस लिस्ट में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी के दूसरे सीनियर नेता फॉलो करते हैं. जानिए ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में.
1- पवन दुरानी. इन्होंने दो ट्वीट किए-
# अगले 2 घंटे सनी लियोनी लाइव होंगी. उनसे 88662-88662 पर बात करें. और कृपया शेयर करें.
# आलिया भट्ट का मोबाइल नंबर 8866288662 लीक हो गया?
आलिया और सनी लियोनी का फेक नंबर शेयर कर रहे हैं, और पीएम इन्हें फॉलो करते हैं.ये ब्लॉगर हैं. इनके करीब 49 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जिसमें विजय गोयल, गिरिराज सिंह, नरेंद्र मोदी डॉट इन और खुद नरेंद्र मोदी फॉलो करते हैं. हालांकि जब ट्वीट वायरल होने लगा तो पवन ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. अब इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है.
2- साकेत. इन्होंने ट्वीट किया-
अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली चुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है. अगर लोग इस फैसले से सहमत हैं, तो कृपया 88662-88662 पर कॉल करें और AAP और केजरीवाल को सपोर्ट करें.
दिल्ली चुनाव को लेकर जो नंबर ट्वीट किया, वो CAA के लिए है.ये एक न्यूज वेबसाइट में काम करते हैं. इनके 21 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इनके फॉलोवर्स निर्मला सीतारमण, महेश गिरी और पीएम नरेंद्र मोदी हैं.
3-कुंवर अजय प्रताप सिंह. इन्होंने लिखा-
मेरा नंबर सेव कर लें और कॉल करें. 88662-88662
अजय सेंगर का ट्वीट.अपने बायो में दावा करते हैं कि इन्हें पीएम मोदी और अमित शाह फॉलो करते हैं. 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इसमें स्मृति ईरानी, सत्यदेव पचौरी, गिरीराज सिंह, अमित शाह और पीएम मोदी हैं.
4-निक्की. इन्होंने ट्वीट किया-
मेरा नंबर सेव करो और मुझे कॉल करो.
गलत तरीके से CAA को सपोर्ट करवाया जा रहा है.इनके बायो के मुताबिक ये बीजेपी समर्थक हैं और आलोचक भी. 1600 फॉलोवर्स हैं. डिपार्टमेंट ऑफ सिल्क एंड टेक्सटाइल और रेल मंत्री पीयूष गोयल इनके फॉलोवर्स हैं.
5-लाली गांगुली. इन्होंने ट्वीट किया-
बात करना चाहती हूं. 8 बजे के बाद काल करें 88662-88662
इनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इनके बायो के मुताबिक ये नमो फैन गर्ल हैं. स्मृति ईरानी, सुरेश नाखुआ, शोभा कारनदलाजे और निर्मला सीतारमण, खेमचंद शर्मा, अरविंद मेनन फॉलो करते हैं.
6-रजत. इन्होंने ट्वीट किया.
अगर आप चाहते हैं कि यूपी सीएम इस्तीफा दे दें, तो इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें- 88662-88662.
खुद को मोदी भक्त कहते हैं. और इन्हें डिपार्टमेंट ऑफ सिल्क एंड टेक्सटाइल फॉलो करता है.
7- योगेश. इन्होंने ट्वीट किया. लिखा-
सभी से निवेदन है कि 88662-88662 पर मिस्ड कॉल करें. अगर आप नहीं चाहते हैं कि राहुल गांधी पीएम बनें.
इनके 4 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. खुद को मोदी और ट्रंप का सोपोर्टर बताते हैं. इन्हें किरण मज़ूमदार शॉ, शोभा कारनदलाजे, निर्मला सीतारमण फॉलो करती हैं.
8- बाबू भइया. इन्होंने लिखा-
88662-88662 पर काल करें और अमेजॉन से कैडबरी का 500 रुपये का डिस्काउंट कोड प्राप्त करें. कुछ चुनिंदा नंबरों के लिए ही वैध है. ट्रिक- जब आपको ये डिस्काउंट कोड मिल जाए, तो अपना फोन 5 मिनट के लिए फ्लाइट मोड पर डाल दीजिए, ज्यादा कोड पाने के लिए फिर से डायल करिए. एक नंबर पर 10 कोड. मलतब 5000 रुपये का सामान मुफ्त.
इनके 49 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. बीजेपी प्रवक्ता सुरेश नाखुआ, बीजेपी समर्थन अंकित जैन, अदनान सामी, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय फॉलो करते हैं.
9-गायत्री रघुराम. इन्होंने लिखा-
मुझे कॉल करो 88662-88662. #vckcadres
इनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, इन्हें निर्मला सीतारमण, शोभा कारनदलाजे फॉलो करती हैं.
10- विनायक दामोदर सावरकर. इन्होंने असदुद्दीन ओवौसी के एक ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा-
आप मस्जिद वापस चाहते हैं? ठीक है, एक साधाराण कॉल करिए 88662-88662 पर. और 64 लाख रुपये का टॉक टाइम पाइए. वोटिंग शुरू हो गई है.
इनके 765 फॉलोवर्स हैं. बीजेपी आईटी सेल के सौरभ खमार फॉलो करते हैं. इनके बायो में कोलकाता के सिवाए कुछ नहीं लिखा है, पर इनकी कवर में पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर नज़र आ रही है.
वीडियो देखें : BJP के इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर फ्री नेटफ्लिक्स और 1000 GB डाटा मिलेगा!
























