पिछले दिनों Salman Khan प्रेस और पैपराज़ी पर गुस्सा हो गए थे. वो हॉस्पिटल में किसी से मिलने आए मगर लोगों ने उन्हें फ़ोटो और Maatrubhumi के लिए आवाज देना शुरू कर दिया. सलमान को ये बेहद इन्सेंसिटिव लगा. देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को एड्रेस भी किया. ये देख पैप्स को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अगले ही दिन उनसे माफी मांग ली.
"सॉरी भाई" - सलमान ने ऑनलाइन गुस्सा उतारा, पैपराज़ी अगले दिन ही उनसे माफी मांगने लगी
माहौल हल्का करने के लिए सलमान ने कहा कि पैप्स ज़ोर से सॉरी बोलें.


# पैपराज़ी ने सलमान से क्या कहा?
रितेश देशमुख की हालिया रिलीज 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं. सलमान ने इसमें कैमियो किया था. बीती रात फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. उससे बाहर निकलते हुए सलमान का एक और वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में कुछ लोग उन्हें "सॉरी भाई, सलमान भाई सॉरी" कहते सुनाई दे रहे हैं. पता चला कि दो दिन पहले तक जो पैप्स हॉस्पिटल के बाहर उन्हें फ़ोटो के लिए कह रहे थे, वो आज उनसे माफी मांगने आए थे.
# सलमान ने पैप्स को माफ़ कर दिया
शुरुआत में सलमान को समझ नहीं आया कि लोग उनसे क्या कह रहे. मगर जब उन्हें पता चला कि सभी उनसे माफी मांगने आए हैं, तो वो भी लाइट मूड में आ गए. पैपराज़ी की टांग खिंचाई करने के लिए उन्होंने कहा-"तुम्हारी आवाज नहीं आ रही. जोर से सॉरी बोलो." ये देख रितेश देशमुख समेत सभी लोग हंस पड़े. माहौल हल्का होता देख कुछ पैप्स ने उन्हें घेर भी लिया. चूंकि सलमान को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उनके बॉडीगार्ड उन लोगों को रोकने लग गए. लेकिन जब एक पैपराज़ी ने बताया कि वो पर्सनली उनसे माफी मांगना चाहता है, तो सलमान ने उन्हें पास आने दिया.
# सलमान क्यों हो गए थे नाराज़?
बड़े सुपरस्टार होने के कई फायदे और नुकसान हैं. चूंकि सलमान जैसे एक्टर हमेशा पब्लिक की नजरों में होते हैं, इसलिए कई बार पैप्स उनकी फोटोज़ लेने के चक्कर में सीमाएं लांघ जाते हैं. धर्मेन्द्र की मौत की खबरों के बीच सनी देओल ने पब्लिकली उन पर नाराजगी जताई थी. सलमान के साथ भी ऐसा ही हुआ. हॉस्पिटल से बाहर आते हुए जब लोगों ने उनसे 'मातृभूमि' फिल्म के बारे में पूछा, तो वो नाराज हो गए. देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स डाले. इसमें उन्होंने कहा कि वो प्रेस को हमेशा सपोर्ट करते रहे हैं. मगर बदले में वो सलमान के दुख को इंजॉय कर रहे. उन्होंने साफ किया कि उनके लिए 'मातृभूमि' जैसी फिल्मों से कहीं ज्यादा उनके दोस्त जरूरी हैं. इसलिए पैप्स हॉस्पिटल के बाहर उन्हें इस तरह डिस्टर्ब न करें. जाते-जाते उन्होंने लोगों को ये कहते हुए वॉर्न भी किया-"साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला."
वीडियो: PR टीम से मैनेजमेंट तक, सलमान खान कर रहे बड़े बदलाव





















