The Lallantop

"फिल्म रिलीज होगी, कर लो जो करना है"- दिलजीत के सपोर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने चैलेंज दे दिया

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और न्यूज एंकर Nadia Khan ने भारत को ललकारते हुए कहा कि दिलजीत की फिल्म रिलीज तो होगी ही. किसी से डरते नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
नादिया का कहना है कि ये सब कुछ दिलजीत की स्ट्रैटजी के तहत हो रहा है.

Pahalgam Terror Attack के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा दिया गया था. इसके कुछ ही समय बाद पता चला कि Hania Aamir, Diljit Dosanjh की Sardaar Ji 3 में काम कर रही हैं. इस बात का भारत में काफी विरोध भी हुआ. लोगों ने दिलजीत को बैन करने की मांग भी उठाई. उनकी फिल्म की इंडिया रिलीज़ कैंसिल हो गई. तमाम पंजाबी आर्टिस्ट दिलजीत के विरोध में उतर आए. सबका यही कहना था कि देश पहले है. इस सब के बीच पाकिस्तानी जनता दिलजीत के समर्थन में उतर आई है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस और न्यूज एंकर Nadia Khan ने तो भारत को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि फिल्म रिलीज तो होगी ही. बाकी जिसे जो करना हो, करके दिखाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल कुछ दिन पहले दिलजीत ने ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था. लोगों ने जब हानिया को इसके लीड रोल में देखा, तो वो दिलजीत को गद्दार कहने लगे. ये खबर उड़कर पाकिस्तान तक भी जा पहुंची. अब पाकिस्तानी एंकर नादिया खान की एक वीडियो वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने इंडियन ऑडियन्स को ललकारते हुए कहा,

"इस महीने की 27 तारीख को दिलजीत पाकिस्तान की हानिया आमिर के साथ दिखाई देंगे. कर लो जो करना है. वाह. सिख भाई हैं. प्रोड्यूसर्स सारे सिख हैं. एक्टर्स सारे सिख हैं. डरते किसी से नहीं हैं. ये फिल्म रिलीज हो रही है."

Advertisement

उन्होंने इस वीडियो में आगे कहा,

"मैं कहती हूं कि इनकी स्ट्रैटजी कमाल की थी. खामोशी कर दी इन्होंने. कुछ नहीं बोला. सबको यही लगा कि हानिया को फिल्म से निकाल दिया गया है. दिलजीत चुप थे. और अब जब ट्रेलर आया है 'सरदार जी 3' का, तो उसमें हानिया इतनी हैं- थोड़ी नहीं, बहुत ज़्यादा. वो हर जगह हैं. और इंडिया में बॉयकॉट हो रहा है. दिलजीत, जो कि इंडिया का सबसे बड़ा स्टार है, लोग उसके पीछे पड़ गए हैं. लोग उसे देशद्रोही और गद्दार कह रहे हैं. दूसरे स्ट्रॉंग रिएक्शन भी आ रहे हैं. मगर जो करना हो कर लें, फिल्म रिलीज होगी. और मेरी बड़ी ख्वाहिश है कि ये पाकिस्तान में भी रिलीज हो."

दरअसल 'सरदार जी 3' में हानिया के अलावा नासीर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे कुछ अन्य पाकिस्तानी एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) लगातार इसका विरोध कर रही है. उन्होंने दिलजीत पर पूरी तरह बैन लगाने के साथ-साथ उन्हें 'बॉर्डर 2' से भी निकालने की मांग की है. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही इस फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है. इसलिए मेकर्स ने इसे भारत में रिलीज करने के अपने फैसले को टाल दिया है. अब वो 27 जून को इसे सिर्फ विदेशों में ही रिलीज़ करेंगे.

Advertisement

वीडियो: 'देशों के बीच लड़ाई...', हानिया आमिर की कन्ट्रोवर्सी पर दिलजीत का पहला रिएक्शन

Advertisement