Oscars 2024 में Cillian Murphy की Christopher Nolan डायरेक्टेड Oppenheimer ने एकतरफा माहौल बनाया. फिल्म को 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले. इसके अलावा Poor Things, The Holdovers, Godzilla Minus One, American fiction, Anatomy of a Fall और Barbie आदि ने भी अलग-अलग कैटेगरीग़ में अवॉर्ड जीते. ऑस्कर्स के बाद से ही ये फिल्में सोशल मीडिया पर खूब सर्च की जा रही हैं. ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आप इन फिल्मों को घर बैठे कैसे और कहां देख सकते हैं.
Oscars 2024: घर बैठे यहां देख सकते हैं ऑस्कर जीतने वाली फिल्में
Oscars 2024 में Oppenheimer, Poor Things, The Holdovers, Godzilla Minus One, American fiction, Anatomy of a Fall और Barbie जैसी फिल्मों ने अवॉर्ड जीते हैं. जानिए इन फिल्मों को इंडिया में कहां और कैसे देख सकते हैं.

#ओपनहाइमर
कहां देखें: एमेज़ॉन प्राइम वीडियो (रेंट पर)
ऑस्कर्स 2024 में 'ओपनहाइमर' का जलवा देखने को मिला. फिल्म ने कुल 7 अवॉर्ड्स जीते. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर (किलियन मर्फी), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), बेस्ट डायरेक्टर (क्रिस्टोफर नोलन), बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के अवॉर्ड्स शामिल हैं. ये फिल्म रॉबर्ट ओपेनहाइमर के एटम बम बनाने की कहानी को दिखाती है. क्रिस्टोफर नोलन डायरेक्टेड इस फिल्म में किलियन मर्फी ने ओपनहाइमर का किरदार निभाया है. अभी ये फिल्म सिर्फ एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. 119 रुपए में रेंट करके आप ये फिल्म देख सकते हैं. अगर थोड़ा इंतज़ार करेंगे, तो 21 मार्च को ये फिल्म जियो सिनेमा पर आ जाएगी.
#पूअर थिंग्स
कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
'ओपनहाइमर' के बाद इस साल ऑस्कर्स में सबसे ज़्यादा अवॉर्ड्स 'पुअर थिंग्स' ने जीते. यॉर्गिस लैंथिमॉस डायरेक्टेड इस फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते. इसमें बेस्ट एक्ट्रेस (एम्मा स्टोन), बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन , बेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड शामिल है. इस फिल्म की कहानी बेला बैक्सटर के इर्द गिर्द घूमती है. बेला, एक इंसानी प्रयोग का नतीजा है. महिला जैसे दिखने वाली बेला की शारीरिक उम्र 30 साल है. मगर दिमाग बच्चे जैसा. बेला एक यात्रा पर निकल जाती है. उसके साथ आगे क्या होता है, वो कब लौटती है, कभी लौटती है भी या नहीं, ये सारी बातें आपको फिल्म में देखने को मिलती हैं
#गॉड्जिला माइनस वन
ऑस्कर्स 2024 में 'गॉड्जिला माइनस वन' ने बेस्ट विजुअल्स इफेक्ट्स का अवॉर्ड जीता है. फिल्म ‘गॉड्जिला माइनस वन’ के विजुअल इफेक्ट्स शानदार हैं. फिल्म में देखने को मिलता है कि गॉड्जिला ने अटैक कर दिया है. उसे रोकने के लिए देश की सेना जुटी है. फिल्म फिलहाल किसी भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.
#बार्बी
कहां देखें: जियो सिनेमा
'बार्बी' के गाने What Was I Made For? को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है. फिल्म को ऑस्कर में आठ नॉमिनेशंस मिले थे. मगर अवॉर्ड सिर्फ एक मिला. ये कहानी बार्बी लैंड की है. जहां सब कुछ बहुत सुंदर और रंगीन है. ऐसी दुनिया जहां सब लोग सिर्फ खुश हैं. इस बीच एक दिन अचानक बार्बी को मौत का ख्याल आता है. वो असली इंसानों की दुनिया में जाती है. यहां से बार्बी और केन का एक रोमांचक सफर शुरू होता है, जो इंसानी दुनिया की कड़वी सच्चाई और दुख से उन्हें रूबरू करवाता है.
#द होल्डओवर्स
कहां देखें: एप्पल टीवी और गूगल प्ले मूवीज
डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ ने 'द होल्डओवर्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता है. इस फिल्म की कहानी एक स्कूल की है, जहां के सभी बच्चे क्रिसमस की छुट्टियों में घर जाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे बच्चे रह जाते हैं, जिनके पास घर नहीं है. यानी रहने का कोई और ठिकाना नहीं. इन बच्चों को नाम दिया है- 'द होल्डओवर्स्स'. एक प्रोफेसर इन बच्चों के साथ स्कूल में रुकता है. जो उन्हें काफी टॉर्चर करता है. हालांकि एक दिन अचानक से एक दिन सबकुछ बदल जाता है. सिर्फ प्रोफेसर ही नहीं, उसके प्रति बच्चों का नजरिया भी.
#अमेरिकन फिक्शन
कहां देखें: एमेज़ॉन प्राइम वीडियो
'अमेरिकन फिक्शन' ने बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है. ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. जो एक निराश लेखक-प्रोफेसर की कहानी है, जिसकी किताबें नहीं बिकती. ऐसे में वो एक ऐसी किताब लिखता है, जैसी पब्लिशर चाहते हैं. उसकी वो किताब ताबड़तोड़ बिकती है. उसे मुंहमांगी फिल्म डील मिल जाती है. मगर ये सफलता उसके जीवन में कई किस्म की समस्याएं भी लेकर आती है. इस फिल्म को कोर्ड जेफरसन ने डायरेक्ट किया है.
#एनाटॉमी ऑफ अ फॉल
कहां देखें: थिएटर्स
फिल्म 'एनाटॉमी ऑफ अ फॉल' ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है.ये एक फ्रेंच थ्रिलर फिल्म है. ये एक महिला राइटर की कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. अब वो इस केस में खुद को कैसे बचाएगी, यही इस फिल्म की कहानी है. इस फिल्म को जस्टिन ट्रिए ने डायरेक्ट किया है. फिलहाल ये फिल्म इंडिया में किसी भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अवेबेलेबल नहीं है. मगर आप इसे थिएटर्स में जाकर देख सकते हैं.
वीडियो: दुनियादारी: ऑस्कर्स में पहुंची ये डॉक्यूमेंट्रीज दिमाग हिला देंगी













