The Lallantop

OMG 2: लंबे समय बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म, जिसका ट्रेलर देखकर फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहती है

OMG 2 का ट्रेलर सेंसिबल लग रहा है. साफ नीयत से बनाई गई फिल्म, जो वाकई समाज में कुछ बदलाव की गुंजाइश पैदा करना चाहती है.

Advertisement
post-main-image
OMG 2 के एक सीन में अक्षय कुमार.

Oh My God 2 का ट्रेलर आया है. लंबे समय बाद Akshay Kumar की कोई फिल्म आ रही है, जिसको लेकर एक्साइटमेंट है. इस फिल्म की राइटिंग और कॉमिक एलीमेंट पहली OMG जैसे हैं. जो कि सकारात्मक चीज़ है. फिल्म सेक्स एज्युकेशन और मास्टरबेशन जैसे विषयों पर बात कर रही है. मगर बात करने का तरीका ऐसा है, जो कंज़रवेटिव परिवारों को भी असहज नहीं करेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म की कहानी कांति लाल मुदगल नाम के एक शख्स के बारे में है. उनका बेटा है विवेक, जो शहर के बड़े स्कूल में पढ़ता है. अचानक से स्कूल में उसका एक वीडियो सर्कुलेट होने लगता है. जो संभवत: मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) से संबंधित है. प्रिंसिपल बोलते हैं कि कांति लाल का बेटा अब उनके स्कूल में नहीं पढ़ सकता. इसके बाद कांति लाल जी स्कूल के खिलाफ कोर्ट केस कर देते हैं. जिरह होती है. दोनों तरफ से दलीलें पेश की जाती हैं. ये कोर्ट रूम में होने वाला ड्रामा ही फिल्म का क्रक्स है. क्योंकि यहीं पर सनातन धर्म से लेकर वेदों, उपनिषदों में सेक्स के ज़िक्र और कहानी में भगवान शिव से उसका कनेक्शन पता चलता है.

OMG 2 सेंसर बोर्ड के साथ लंबी लड़ाई के बाद रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म में CBFC ने 27 सीन्स और डायलॉग्स में बदलाव करवाए. अक्षय कुमार के पूरे कैरेक्टर को ही बदल दिया गया. इस वजह से भी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है. लोग सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म में ऐसा क्या है, जो सेंसर बोर्ड ने इतनी काट-छांट कर दी. नतीजतन, ट्रेलर रिलीज़ से पहले ही फिल्म अडवांस बुकिंग में अच्छा परफॉर्म कर रही है.

Advertisement

OMG 2 का ट्रेलर सेंसिबल लग रहा है. साफ नीयत से बनाई गई फिल्म, जो वाकई समाज में कुछ बदलाव की गुंजाइश पैदा करना चाहती है. कोर्ट रूम में पंकज त्रिपाठी को जिरह करते देखना मज़ेदार होने वाला है. क्योंकि उनके पास जबरदस्त टॉपिक है बात करने को. उनके सामने होंगी यामी गौतम. जो कि स्कूल की तरफ से ये केस लड़ रही हैं. काफी टाइम बाद अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा किया है, जो उत्सुकता जगा रहा है.

OMG 2 को अमित राय ने डायरेक्ट किया है. वो इससे पहले 'रोड टू संगम' नाम की फिल्म बना चुके हैं. OMG 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली है. इसी दिन सनी देओल की 'गदर 2' भी रिलीज़ होनी है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की OMG 2 के गाने 'हर-हर महादेव' देखकर लोगों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement