The Lallantop

रणवीर सिंह की जगह अल्लू अर्जुन बनेंगे 'शक्तिमान'?

मुकेश खन्ना ने भी ये बात कही थी कि 'शक्तिमान' का रोल अल्लू अर्जुन अच्छे से निभा सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स हैं इस फिल्म को 'मिन्नल मुरली' वाले बेसिल जोसफ डायरेक्ट करेंगे.

Ranveer Singh की जगह Allu Arjun बनेंगे Shaktimaan, Housefull 5 ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया, Siddhant Chaturvedi ने किया कोरियन फिल्मों में डेब्यू? Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# रणवीर की जगह अल्लू अर्जुन बनेंगे 'शक्तिमान'?

बॉलीवुड बबल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 'शक्तिमान' अब रणवीर सिंह के साथ नहीं, बल्कि अल्लू अर्जुन के साथ बन सकती है. इस फिल्म को 'मिन्नल मुरली' वाले बेसिल जोसफ डायरेक्ट करेंगे. वो अल्लू अर्जुन से इस रोल के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस करने वाला है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दो बड़े इंटरनेशनल स्टूडियोज़ गीता आर्ट्स के साथ मिलकर इस फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं. इससे पहले मुकेश खन्ना ने भी ये बात कही थी कि 'शक्तिमान' का रोल अल्लू अर्जुन अच्छे से निभा सकते हैं.

# प्रशांत नील की फिल्म में अल्लू अर्जुन?

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन और प्रशांत नील एक फिल्म के लिए साथ में कोलैबोरेट कर सकते हैं. प्रशांत नील ने अल्लू अर्जुन को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है. जो उन्हें पसंद भी आई है. पिछले छह महीनों से दोनों की मीटिंग्स चल रही हैं. खबर है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए हां भी कह दिया है. हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं किया जा सकता.

Advertisement
# 'हाउसफुल 5' ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया!

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने आठ दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 127.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं दुनियाभर से 186 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

# 'द राजा साब' का टीज़र लीक हुआ!

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का टीज़र 16 जून को रिलीज़ किया जाना है. मेकर्स इसके लिए हैदराबाद में एक बड़ा इवेंट भी प्लान कर रहे हैं. लेकिन इसी बाच ये टीज़र लीक हो गया और सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. इसके बाद फिल्म की टीम ने एक नोट जारी करके लोगों को ये लीक्ड वीडियोज़ शेयर ना करने की सलाह दी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

# दीपिका के सपोर्ट में आए कबीर खान

बीते दिनों खबर आई थी कि संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से दीपिका इस वजह से अलग हो गईं क्योंकि उनकी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने और प्रॉफिट शेयरिंग वाली डिमांड पर वांगा राज़ी नहीं हुए. अब डायरेक्टर कबीर खान ने इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा, "आमिर खान और अक्षय कुमार 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं. मुझे नहीं पता दीपिका को इसके लिए क्यों मना कर दिया गया."

Advertisement
# सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया कोरियन फिल्मों में डेब्यू?

सिद्धांत चतुर्वेदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में वो कोरियन एक्टर चे-सो-बिन के साथ नज़र आ रहे हैं. फोटो देख कर फैन्स को लग रहा था कि जल्द ही सिद्धांत किसी कोरियन प्रोजेक्ट में नज़र आ सकते हैं. लेकिन ये उनकी किसी फिल्म या सीरीज की फोटो नहीं बल्कि Crocs जापान के एक ऐड की फोटो है.

वीडियो: कन्नप्पा के लिए प्रभास और मोहनलाल कैसे माने? विष्णु मंचू सब बताया

Advertisement