The Lallantop

नितेश तिवारी की 'रामायण' में मंदोदरी और भरत बनेंगे ये एक्टर्स!

'रामायण' को इंडियन सिनेमा का सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. इस पिक्चर को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे.

Advertisement
post-main-image
नितेश तिवारी की 'रामायण' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी पिक्चर होने वाली है.

Nitesh Tiwari की Ramayana पर कुछ ना कुछ अपडेट आता ही रहता है. कभी इसकी कास्टिंग को लेकर तो कभी स्पेशल इफेक्ट्स को लेकर. पहले कहा गया कि मूवी में Ranbir Kapoor राम का और Sai Pallavi सीता का रोल करेंगे. फिर Yash का नाम भी इससे जुड़ा. अब कुछ और बड़े एक्टर्स के नाम फिल्म से जुड़ने की खबरें आ रही हैं.

Advertisement

'रामायण' को इंडियन सिनेमा का सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. इस पिक्चर को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे. इसीलिए चुन-चुन कर किरदारों को कास्ट किया जा रहा है. खबर है कि रावण की वाइफ मंदोदरी और राम के भाई भरत के रोल के लिए अब दो बड़े एक्टर्स को अप्रोच किया गया है.

'रामायण' में रावण का किरदार यश निभा सकते हैं. खबरें थीं कि उनकी पत्नी मंदोदरी के लिए मेकर्स ने साक्षी तंवर को अप्रोच किया है. हालांकि साक्षी ने इस खबर को अफवाह बताया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी ने कहा कि उन्हें कभी इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया. ये भी बताया जा रहा है कि राम के भाई भरत के लिए पॉपुलर मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे को अप्रोच किया गया है. उन्होंने कबीर खान की फिल्म 83 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि इस पर भी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है. 

Advertisement

पिंकविला कि रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी इस साल राम नवमी के मौके पर 'रामायण' अनाउंस कर सकते हैं. तीन पार्ट्स में बनने वाली 'रामायण' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट 17 अप्रैल को हो सकती है. इसकी अनाउंसमेंट के बाद ही कास्टिंग को लेकर कुछ भी कहा जा सकता है.

पिछले पांच सालों से 'रामायण' के प्री-प्रोडक्शन और स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है. खासकर इसके विज़ुअल्स को लेकर टीम मेहनत कर रही है. अब समय आ गया है कि सभी की मेहनत को एक साथ लाया जाए और दर्शकों को 'रामायण' का बेहतरीन अनुभव दिया जाए. पिछले दो महीने से एक्टर्स के लुक टेस्ट और प्री-विज़ुलाइज़ेशन पर काम चल रहा है. लीड एक्टर्स की मुंबई और एल.ए. में डिक्शन की ट्रेनिंग चल रही है.

नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. VFX में कोई भी गलती ना हो इसके लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है. जो करीब 500 दिनों तक 'रामायण' पर काम करेगी. सब कुछ ठीक रहा तो 'रामायण' का पहला पार्ट 2025 में फ्लोर पर जा सकता है. हालांकि अब मेकर्स के अनाउंसमेंट के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ भी कहा जा सकता है.      

Advertisement

Advertisement