The Lallantop

प्रभास की 'कल्कि 2' में भगवान कृष्ण बनेंगे महेश बाबू, डायरेक्टर ने बता दिया

Kalki 2898 AD के डायरेक्टर Nag Ashwin ने कहा, Kalki 2 में Mahesh Babu तभी हो सकते हैं जब...

Advertisement
post-main-image
नाग अश्विन ने कल्कि में कृष्ण के रोल को लेकर डीटेल्ड बात की है.

साल 2024 में आई Prabhas की Kalki 2898 AD कुछ बड़ी फिल्मों में से एक रही. जिसका खूब बज़ रहा. फिल्म को पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले. मगर पिक्चर ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार है. बीते दिनों खबरें थीं कि 'कल्कि 2' में Mahesh Babu भगवान श्रीकृष्ण का रोल कर सकते हैं. अब डायरेक्टर Nag Ashwin ने इन खबरों पर बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'कल्कि...' के फर्स्ट पार्ट में कई सीन्स में श्रीकृष्ण को दिखाया गया. फिल्म की रिलीज़ के क्लाइमैक्स में श्रीकृष्ण का रोल थोड़ा बड़ा था. रिलीज़ के बाद बहुत सारी खबरें चलीं कि ये रोल 'कल्कि 2' में किसे दिया जाएगा. फिर बात चलने लगी कि महेश बाबू ये किरदार निभा सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नाग अश्विन ने कहा,

''मैं 'कल्कि' यूनिवर्स की फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का चेहरा नहीं दिखाना चाहता था. अगर फिल्म में ये किरदार फुल लेंथ का हुआ तो मुझे लगता है कि महेश बाबू इस रोल के लिए परफेक्ट होंगे. इसके बाद फिल्म बहुत बढ़िया कलेक्ट करेगी.''

Advertisement

उन्होंने कहा,

''मैं महेश बाबू को बहुत पसंद करता हूं. उनकी फिल्म कलेजा में मुझे वो बहुत अच्छे लगते हैं. अगर हम उन्हें श्रीकृष्ण के रोल में इमैजिन करें तो वो बहुत अच्छा करेंगे.''

कई लोगों का ये भी कहना था कि 'कल्कि' फिल्म में कृष्ण का रोल नानी करेंगे. हालांकि पहले पार्ट में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है तमिल एक्टर कृष्णकुमार ने. 'कल्कि' की रिलीज़ के बाद कृष्णकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कृष्ण वाले वायरल सीन की तस्वीर डाली थी. और लिखा की इस रोल के लिए वो मेकर्स को शुक्रिया कहते हैं. उन्होंने सूर्या की 'सूराराई पोर्ट्रू' में चैतन्या का रोल निभाया है. वो धनुष की फिल्म 'मारन' में भी नज़र आ चुके हैं.

Advertisement

ख़ैर, 'कल्कि' फिल्म की बात करें तो पिक्चर ने वर्ल्ड वाइड 1042 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मूवी में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के रोल को खूब पसंद किया गया था. वैसे हमने 'कल्कि...' का रिव्यू भी किया है. जिसे आप हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाकर पढ़ सकते हैं. साथ ही आपने ये फिल्म देखी हो तो हमें बताइए, आपको ये पिक्चर कैसी लगी. 

वीडियो: 'कल्कि 2' में असल विलन कमल हासन नहीं, प्रोडक्शन डिज़ाइनर ने क्या हिंट दिया है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement