Aryan Khan के डायरेक्टोरियल डेब्यू The Bads of Bollywood में कई नामी-गिरामी फिल्मी हस्तियों ने कैमियो किया था. इनमें Shah Rukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan और SS Rajamouli जैसे बड़े नाम भी थे. मगर इन सबके बीच एक एक्टर ऐसे भी थे, जिन्होंने आर्यन के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया था. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि Manoj Pahwa थे. सीरीज़ में उनके काम को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था. मगर शुरुआत में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से एकदम किनारा कर लिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें आर्यन की एक बात खल गई थी.
"बड़ा होगा अपने घर का..." - मनोज पाहवा ने रिजेक्ट की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड', शाहरुख ने दारू पीने बुला लिया!
मनोज पाहवा के मना करने पर आर्यन खान को अपने कड़े नियम बदलने पर मजबूर होना पड़ा था.
.webp?width=360)

मैशेबल इंडिया से हुई बातचीत में मनोज बताते हैं,
"आर्यन ने मुझसे ऐसा काम करवाया है, जो मैंने पहले कभी किया था. मैंने उस रोल के लिए ऑडिशन भी नहीं दिया था. आर्यन ने केवल मुझे कॉल किया और कहा कि वो मुझे उस किरदार में देखना चाहता है. शुरुआत में मैंने ऐसा करने से मना कर दिया था. मैंने उनलोगों ने शो की स्क्रिप्ट मांगी थी. मगर मेरे मैनेजर ने बताया कि वो किसी को भी इसकी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ा रहे हैं."
मनोज बताते हैं कि आर्यन की इस बात ने उन्हें नाराज़ कर दिया था. वो कहते हैं,
"मैं दिल्ली से हूं भई. इसलिए मैंने भी कह दिया कि मैं इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करूंगा. वो (आर्यन) बड़ा होगा अपने घर का. हम भी कोई कम नहीं हैं."
इधर मनोज ने मना किया, उधर रेड चिलीज़ में धमा-चौकड़ी मच गई. पता चला कि आर्यन केवल उनके लिए अपना नियम बदल रहे हैं. मनोज के मुताबिक,
"हफ़्ते भर बाद मेरे मैनेजर ने कॉल किया और बताया कि उन्होंने 4 अलग-अलग स्क्रिप्ट्स भेजी हैं. मैंने उन्हें पढ़ा और मुझे वो बेहद पसंद भी आए. बाद में जब मैं प्रोडक्शन टीम से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा-'प्लीज़ किसी को मत बताइएगा कि हमने आपकी स्क्रिप्ट दी है. हमने उसे किसी और से शेयर नहीं किया है. हमने केवल आपको ये कहानी भेजी क्योंकि आपने सीरीज़ में काम करने से मना कर दिया था."
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में मनोज का किरदार 'अवतार' खूब गालियां देता है. मगर वो ऐसा करते हुए सहज नहीं थे. उनके मुताबिक,
"कभी-कभी मैं उन गालियों पर आपत्ति जताता था. मगर आर्यन मुझसे कहता-'अच्छा लगेगा सर.' उसने मुझसे खूब गालियां दिलवाईं हैं. वो मुझसे कहता कि सर, आपके मुंह से गालियां अच्छी लगती हैं. बतौर एक्टर हम बस चीजें सजेस्ट कर सकते हैं. अंतिम फ़ैसला हमेशा डायरेक्टर का होता है."
सीरीज़ से मनोज का 'घंटे का बादशाह' वाला डायलॉग काफ़ी वायरल हुआ था. शो में वो असल में ये बात रैपर बादशाह के बारे में बोल रहे थे. मगर एक कन्फ्यूजन के कारण शाहरुख को लगता है कि ये बात उनके बारे में कही गई है. उस दौरान जो कुछ होता है, वो सीरीज़ के सबसे फ़नी सीन्स में से एक है. शाहरुख का ज़िक्र होने पर मनोज बताते हैं कि वो अक्सर सेट पर सबसे मिलने आया करते थे. उस दौरान शाहरुख जब भी मनोज से मिलते तो उनसे कहते-"मन्नत आ जाओ, दारू पीते हैं." हालांकि ने स्पष्ट किया कि उनके और शाहरुख के बीच कुछ खास पर्सनल बॉन्ड नहीं है. मगर फिर भी वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
वीडियो: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में इमरान हाशमी के कैमियो से उनका बेटा क्यों शर्मिंदा हुआ?













.webp?width=275)





