The Lallantop

मनीष मल्होत्रा ने बताया, "अक्षय को सीने के बाल काटने को कहा, तो वो गुस्सा गए"

Manish Malhotra ने Akshay Kumar को Dhadkan फिल्म के गाने के लिए सीने के बाल कम करने की सलाह दी. वो गुस्सा हो गए. डायरेक्टर को बीच में आना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
'धड़कन' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स ने काम किया था.

Manish Malhotra फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिज़ाइनर हैं. उन्होंने Dilwale Dulhania Le Jayenge, Rangeela और Dhadkan जैसी फिल्मों की कॉस्ट्यूम डिज़ाइन की है. ‘धड़कन’ का गाना Dil Ne Yeh Kaha Hai Dil Se स्विट्जरलैंड में शूट हो रहा था. इसमें Akshay Kumar और Shilpa Shetty थे. गाने की शूटिंग के पहले मनीष के अक्षय को सीने के बाल ट्रिम करने की सलाह दी. जिसे सुनकर अक्षय नाराज़ गए. मनीष ने ये पूरा वाकया अब एक इंटरव्यू में बताया है. हालांकि ये पहली बार नहीं है बॉडी हेयर को लेकर किसी एक्टर का ऐसा रिएक्शन रहा हो. इससे पहले Anurag Kashyap ने भी Salman Khan को Tere Naam सीने पर बाल उगाने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने फिल्म से बाहर कर दिया गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ख़ैर, हम मनीष और अक्षय की बात कर रहे थे. मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उन दिनों एक्ट्रेसेज़ अपने कॉस्ट्यूम को लेकर बहुत क्लियर रहती थीं. लेकिन एक्टर्स को इससे ज़्यादा मतलब नहीं होता था. We Are Yuvaa नाम के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मनीष ने कहा, 

"मुझे याद है कि हम स्विट्ज़रलैंड में ‘धड़कन’ के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. मैंने अक्षय को सीने के बाल काटने के लिए कहा, क्योंकि वो सफेद शर्ट पहने हुए थे. ये सुनकर वो खीझ उठे. ये ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने के लिए था. हालांकि मेरी बात डायरेक्टर धर्मेश दर्शन को ठीक लगी. उन्होंने मेरा सपोर्ट किया. उन्होंने कहा ‘हां, ये सही बात है’."

Advertisement

मनीष ने महिलाओं की कॉस्ट्यूम पर फिल्म मेकर्स की तरफ से मिलने वाले निर्देश पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मौका चाहे कोई भी हो. लेकिन हीरोइनों का ‘सेक्सी’ लगना ज़रूरी है. मनीष ने बताया, 

"सेक्सी लगनी चाहिए. मुझे याद है, एक बार मुझसे कहा गया वो अंतिम संस्कार के लिए जा रही है. लेकिन वो सेक्सी लगनी चाहिए. और मैं सोचता रहा कि आख़िर इसका मतलब क्या है."

हालांकि, इस पूरी बातचीत में मनीष ने नहीं बताया कि सीने के बाल छोटे करने के लिए कहने के बाद उनके अक्षय से कैसे रिश्ते हैं. क्योंकि अनुराग को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा था. दरअसल, सलमान खान की ‘तेरे नाम’ को पहले अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे. उनकी सलमान के साथ मीटिंग हुई. इसमें उन्होंने राधे के किरदार के लिए सलमान को सीने बाल उगाने के लिए कहा. क्योंकि फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा-आगरा जैसे इलाकों में सेट थी. अनुराग खुद भी यूपी से आते हैं. उन्हें पता है कि वहां के लड़के किस तरह के होते हैं. अनुराग की सलाह तो सलमान ने चुपचुाप सुन ली. मीटिंग खत्म हुई. अगले दिन अनुराग के पास प्रोड्यूसर का कॉल आया. वो प्रोड्यूसर से मिलने उसके ऑफिस पहुंचे. वो जैसे ही पहुंचे, प्रोड्यूसर ने उन्हें शीशे का गिसाल फेंककर मारा. ग्लास दीवार पर टकराकर टूट गई. अनुराग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही प्रोड्यूसर ने उनसे चिल्लाते हुए कहा-'साले! तू सलमान को बाल उगाने को बोलेगा!' 

Advertisement

बहरहाल, इस घटना के बाद अनुराग को ‘तेरे नाम’ से बाहर कर दिया. उस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया. ‘तेरे नाम’ को सलमान के करियर की कुछ अच्छी फिल्मों में गिना जाता है. खासकर उनकी परफॉरमेंस को. 

ख़ैर, बतौर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर मनीष की पिछली फिल्म थी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’. कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग के बाद अब वो बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्में बना रहे हैं. उन्होंने 2013 में अपनी ‘स्टेज 5 प्रोडक्शंस’ नाम की खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की. इस कंपनी के तहत बनने वाली पहली फिल्म है ‘ट्रेन टु छपरौला’, जिसमें राधिका आप्टे और दिव्येंदु लीड रोल्स कर रहे हैं. इसके अलावा वो ‘बन टिक्की’ और ‘उल जुलूल इश्क’ नाम की फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. बतौर डायरेक्टर भी मनीष अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं. वो मीना कुमारी की बायोपिक डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

वीडियो: अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे 'पठान' वाले सिद्धार्थ आनंद! एक्शन फिल्म पर काम चालू

Advertisement