The Lallantop

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री 'आदिपुरुष' पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली

MP के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि फिल्म में रामायण से जुड़े किरदारों का गलत चित्रण किया गया है.

Advertisement
post-main-image
नरोत्तम मिश्रा इस समय मध्य प्रदेश के गृहमंत्री थे

जब से 'आदिपुरुष' का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जनता उसे ट्रोल करने में लगी हुई है. कोई उसके VFX पर सिर धुन रहा है. कोई किरदारों के लुक्स पर मेकर्स को लताड़ रहा है. कोई कॉपी किए गए सीन्स पर 'आदिपुरुष' को आड़े हाथों ले रहा है. एक और नया एंगल है. जो आजकल लगभग सभी फिल्मों की रिलीज़ पर होता ही है. धार्मिक भावनाएं आहत होने का. इससे पहले हालिया उदाहरण 'थैंक गॉड' का है. जब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म पर आपत्ति जताई थी. साथ ही केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी भी लिखी थी. जहां आरोप लगाया कि फिल्म में कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है. विश्वास सारंग ने अपनी चिट्ठी में मांग की थी कि या तो फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं, वरना इसे बैन कर दिया जाए. उन्होंने आगे लिखा कि चित्रगुप्त कायस्थ समाज के साथ-साथ सभी हिंदुओं के आराध्य हैं. ‘थैंक गॉड’ के ट्रेलर में उनके साथ अर्धनग्न स्त्रियों को दिखाया गया और अभद्र टिप्पणी की गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब ऐसा ही कुछ प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फ़िल्म 'आदिपुरुष' को लेकर भी हो रहा है. इस बार भी मध्य प्रदेश के ही एक मंत्री ने आपत्ति जताई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि फिल्म में रामायण से जुड़े किरदारों का गलत चित्रण किया गया है. आज तक से बात करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 

‘मैंने आदिपुरुष का टीज़र देखा है. बहुत गलत है. हमारे भगवानों का ऐसा चित्रण नहीं करना चाहिए. अब हनुमान जी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं, जबकि हनुमान चालीसा में लिखा है, 'कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे' यानि हनुमान जी के वस्त्रों तक का जिक्र है, लेकिन यह इन्होंने हनुमान जी को क्या पहना दिखाया है?'

Advertisement

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 

‘हर बार इनको हमारे ही भगवान क्यों दिखते हैं? किसी और के भगवान पर यह क्यों नहीं बनाते? है हिम्मत? मैं फ़िल्म के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखने वाला हूं कि इस फ़िल्म के ऐसे दृश्यों को हटाया जाए. अगर वह नहीं हटाएंगे तो हम कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेंगे’.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब पूछा गया कि आखिर क्यों बॉलीवुड उनके निशाने पर रहता है तो उन्होंने कहा कि 'अब मेरे कहने से थोड़ी वह ऐसी फिल्में बनाते हैं? मैं थोड़े बोलता हूं. अब गलत दिखाएंगे तो बोलूंगा ना'.

Advertisement

'आदिपुरुष' में रावण बने सैफ अली खान के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला कट गया

Advertisement