The Lallantop

उस फिल्म का टीज़र आ गया जिसकी वजह से सलमान के पोस्टर जलाए गए थे

सलमान ने आज शाहरुख की 'ज़ीरो', सनी देओल की 'यमला..3' को सपोर्ट किया है, पर ये फिल्म उनके लिए सबसे ज़रूरी है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKF की पांचवीं फिल्म है 'लवरात्रि'.
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को अपने बैनर तले लॉन्च करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम है - 'लवरात्रि'. इस फिल्म को सलमान खुद अपनी मम्मी सलमा खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान ने फिल्म के टीज़र को बढ़िया तरीके से अपनी आवाज़ देकर तैयार करवाया है. टीज़र में वो भारी आवाज़ में एक प्रेमी जोड़े की कहानी बताते हुए कहते हैं - "प्यार किया नहीं जाता हो जाता है".
साथ ही सलमान ने इसका टीज़र अपनी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'रेस 3' के साथ अटैच किया है, ताकि इतनी बड़ी फिल्म के साथ घर के बंदे की पहली मूवी का प्रचार हो सके. हाज़िर हैं फिल्म की कुछ ज़रूरी बातेंः
#1. जैसा नाम से जाहिर है 'लवरात्रि' एक प्रेम कहानी है. इसमें आयुष और नई एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने लवर्स के ये लीड रोल किए हैं. ये कहानी गुजरात के बैकग्राउंड वाली है. इसमें जवां दिल नवरात्रि के एक डांडिया डांस इवेंट में मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है.
लड़के-लड़कियों को नवरात्री के दौरान गुजरात में सबसे ज़्यादा फ्रीडम होती है
फिल्म की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने करवाई है.

#2. अभिराज मीनावाला ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. वे इससे पहले सलमान खान की 'सुल्तान' और शाहरुख खान स्टारर 'फैन' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. हीरो आयुष और हीरोइन वरीना की तरह 'लवरात्रि' बतौर डायरेक्टर अभिराज की भी पहली फिल्म है.
#3. इसकी कहानी और डायलॉग नीरेन भट्ट ने लिखे हैं जो गुजराती सिनेमा से आते हैं. उन्होंने फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कई एपिसोड लिखे हैं. इसके अलावा 2015 में आई अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'ऑल इज़ वेल' के डायलॉग भी उन्होंने लिखे थे.
#4. फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर के पापा का रोल करने वाले रोनित रॉय और टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' वाले राम कपूर भी 'लवरात्रि' में अहम रोल कर रहे हैं. सलमान खान, अरबाज और सोहैल खान भी खास गेस्ट रोल में इस फिल्म में दिखने वाले हैं.

पहली फोटो में सेट पर राम कपूर के साथ आयुष और वरीना. दूसरी में अरबाज़, सोहैल, पत्नी अर्पिता और अपने बच्चे के साथ आयुष.

#5. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू हुई थी. दूसरा शेड्यूल अप्रैल से लंदन में चालू हुआ. मूवी का आखिरी शेड्यूल अभी चल रहा है जो जून के आखिर तक पूरा हो जाएगा. वैसे 'लवरात्रि' की ज़्यादातर शूटिंग गुजरात में हुई है.
लंदन में 'लवरात्रि' की शूटिंग पर इकठा हुई सारी टीम.
लंदन में 'लवरात्रि' के सेट पर से मूवी क्रू का फोटो.

#6.  तनिष्क बागची ने इसमें म्यूज़िक दिया है जिन्होंने 'तनु वेड्स मनु', 'कपूर एंड सन्स' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों के गाने कंपोज किए हैं.
#7. सलमान खान पूरी तरह से इस प्रोजेक्ट को हैंडल कर रहे हैं. और ऐसा नहीं होता कि उनके साथ कोई विवाद न जुड़े. 'लवरात्रि' के साथ भी ऐसा हुआ है. विश्व हिंदू परिषद् और एक-दो अन्य संगठनों ने इस मूवी का विरोध किया है. सलमान ने पोस्टर जलाए हैं. उनका कहना है कि 'लवरात्रि' जैसा नाम रखकर हिंदुओं के पावन पर्व 'नवरात्रि' का का अर्थ बिगाड़ने की कोशिश की गई है. संगठन के एक सदस्य ने कहा कि हम फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे. एक अन्य हिंदू संगठन के आदमी ने कहा कि जो सलमान को सबके सामने पीटेगा उसे दो लाख रुपये दिए जाएंगे. ख़ैर, 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ होने वाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement