याद है पिछले दिनों हमने आपको देश के बेस्ट कॉलेजेस के बारे में बताया था. साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर, लॉ, मास कम्युनिकेशन... ढेर सारी कैटेगरीज़ में हमने बेस्ट कॉलेजेस की लिस्ट आपके सामने रखी थी. अगर तब न देख पाए हों, तो अब यहां क्लिक करके
देख सकते हैं.
ये हैं भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटी, जानिए किस चीज़ की पढ़ाई के लिए कहां दाखिला लें
अगर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी तलाश रहे हैं, तो आपका स्टॉप आ गया है.


कॉलेजेस के बाद अब हम आपके लिए लाए हैं देश की बेस्ट यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट. ये सर्वे इंडिया टुडे और MDRA ने किया है, ताकि आपको हायर एजुकेशन के सबसे अच्छे ठीहों के बारे में बताया जा सके. इस बार के सर्वे में देश की यूनिवर्सिटीज़ को चार कैटेगरी में बांटा गया है- सामान्य, टेक्निकल, मेडिकल और लॉ.

इस सर्वे में सिर्फ उन्हीं यूनिवर्सिटीज़ को शामिल किया गया है, जहां फुलटाइम क्लासरूम पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं. साथ ही, जहां 2017-18 के अकैडमिक इयर तक कम से कम तीन बैच पास होकर निकल चुके हों. इन्हें इनके पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के आधार पर रैंक दी गई है. रैंकिंग देने में यूनिवर्सिटीज़ की प्रतिष्ठा, गवर्नेंस, अकैडमिक और रिसर्च एक्सिलेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, माहौल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और प्लेसमेंट वगैरह को ध्यान में रखा गया.
#A. सामान्य कैटेगरी
1. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली (JNU) 2. दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली (DU) 3. हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद 4. उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद 5. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ (AMU) 6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, नई दिल्ली 7. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली 8. क्राइस्ट (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), बेंगलुरु 9. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 10. कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेस ऐंड टेक्नॉल्जी, कोच्चि

JNU कैंपस की एक तस्वीर
#B. टेक्निकल कैटेगरी
- टेक्निकल कैटेगरी की टॉप 10 सरकारी यूनिवर्सिटी
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, दिल्ली (IIT दिल्ली) 3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, कानपुर (IIT कानपुर) 4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, गुवाहाटी (IIT गुवाहाटी) 5. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली 6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद 7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, तिरुचिरापल्ली 8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, भुवनेश्वर (IIT भुवनेश्वर) 9. विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, नागपुर 10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी, सिलचर

IIT खड़गपुर कैंपस की एक तस्वीर
- टेक्निकल कैटेगरी की टॉप 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी
1. हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी ऐंड साइंस (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), चेन्नै 2. करुणय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी ऐंड साइंस (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), कोयंबटूर 3. जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन, सोलन 4. विगनांस फाउंडेशन फॉर साइंस, टेक्नॉल्जी ऐंड रिसर्च (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), गुंटूर 5. शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉल्जी, मेरठ

#C. मेडिकल कैटेगरी
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS, दिल्ली) 2. पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़, रोहतक 3. श्रीरामचंद्र मेडिकल कॉलेज ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), चेन्नै 4. दि तमिलनाडु डॉ. एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी, चेन्नै 5. के.एल.ई. एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ऐंड रिसर्च, बेलागवी, कर्नाटक 6. बी.एल.डी.ई. (यूनिवर्सिटी घोषित होने पर विचाराधीन), विजयपुरा, कर्नाटक 7. श्री बालाजी विद्यापीठ, पुदुचेरी 8. जे.एस.एस. एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ऐंड रिसर्च, मैसूर 9. गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, जामनगर, गुजरात

एम्स, दिल्ली
#D. लॉ कैटेगरी
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 2. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूरिडिकल साइंसेस, कोलकाता 3. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा, कटक 4. राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब, पटियाला 5. दि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ अडवांस्ड लीगल स्टडीज़, कोच्चि
ये भी पढ़ें:
पहली, दूसरी, तीसरी... बिहार बोर्ड की 10वीं की तीनों टॉपर इसी स्कूल से निकली हैं
इस लड़की ने बिहार में 12वीं में टॉप किया है और इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता
टॉपर फिर से फजीहत न करवाएं, बिहार बोर्ड ने इसके लिए जो काम किया वो हंसाने वाला है
इस साल भी बिहार बोर्ड की टॉपर पर विवाद क्यूं हो गया, जबकि वो तो नीट टॉपर भी थी?






















