The Lallantop

विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' ने पहले दिन कितने पैसे कमाए?

लाइगर' का प्रोडक्शन और प्रमोशनल बजट 90 से 125 करोड़ रुपए के बीच है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'लाइगर' के एक सीन में विजय देवरकोंडा.

विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' सिनेमाघरों में लग चुकी है. फिल्म समीक्षकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. अब ये जानने की बारी है कि जनता को फिल्म कैसी लगी. ये पता लगता है फिल्म की कमाई से. 'लाइगर' ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर से 33.12 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इसमें फिल्म के तेलुगु वर्ज़न का बड़ा योगदान है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'लाइगर' ने देशभर से 19 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसमें से 14.50 करोड़ रुपए फिल्म के तेलुगु वर्ज़न से आए हैं. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने 1.40 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.

विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' ने देसी टिकट खिड़की पर 4.40 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. उसके पहले आई 'डियर कॉमरेड' ने पहले दिन दुनियाभर से 18 करोड़ रुपए कमाए थे. 

Advertisement
liger collection, vijay deverakonda, ananya panday
फिल्म के मेकर्स ने 'लाइगर' की कमाई बताने के लिए ये पोस्टर रिलीज़ किया है.

उस लिहाज़ से 'लाइगर' का आंकड़ा बड़ा लग सकता है. मगर अपने को ये समझना पड़ेगा कि 'वर्ल्ड फेमस लवर' फ्लॉप थी. और 'डियर कॉमरेड' लिमिटेड बजट पर बनी रीजनल फिल्म थी. 'लाइगर' पैन-इंडिया फिल्म है. ढेर सारे रिसोर्स खर्च हुए हैं इसे बनाने पर. 'लाइगर' का प्रोडक्शन और प्रमोशनल बजट 90 से 125 करोड़ रुपए के बीच है. ऐसे में इससे उम्मीद थी कि ये 'पुष्पा' जैसी सरप्राइज़ हिट हो सकती है. मगर 'लाइगर' के लक्षण वैसे लग नहीं रहे. ये हम नहीं, फिल्म देखकर आई जनता कह रही है. जिसे सिनेमाई लहज़े में वर्ड ऑफ माउथ कहा जाता है, 'लाइगर' के लिए वो नेगेटिव है.

अमूमन ये होता है कि जो लोग फिल्म देखकर आते हैं, वो अपने आसपास चार लोगों को फिल्म देखने के अनुभव के बारे में बताते हैं. उनकी राय से प्रभावित होकर अगला बंदा फिल्म देखने जाता है. इसलिए रिलीज़ के दूसरे-तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इज़ाफा होता है. मगर ये सारी चीज़ें तब काम आती हैं, जो फिल्म की क्वॉलिटी अच्छी हो. यहां विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म को क्रिटिक्स ने बुरी तरह पैन कर दिया है. भारी प्रमोशन, विजय की पॉपुलैरिटी धरी की धरी रह गई.

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद ट्रेड के जानकारों को बड़ी उम्मीद थी कि 'लाइगर' अच्छी कमाई कर सकती है. हालांकि ये उम्मीद अब भी बरकरार है. क्योंकि आज फिल्म की रिलीज़ का पहला दिन. वीकेंड के दो दिन बाकी हैं. कुछ भी हो सकता है. 

'लाइगर' को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे जैसे एक्टर्स नज़र आ रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन भी कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं.  

Advertisement

वीडियो देखें: वेब सीरीज़ रिव्यू- डेल्ही क्राइम 2

Advertisement